Gomti River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

  • By
  • Rakesh Prasad
  • February-10-2020
प्राचीन नदियों का जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रमुख नदियों को प्रदूषण से मूत कराने और उनके प्रवाह को सुनिश्चित किये जाने की तैयारी चल रही है. उत्तर प्रदेश में गंगा की प्रमुख सहायक गोमती के संरक्षण को लेकर भी अब प्रशासन में हलचल देखी जा रही है. हाल ही में राजस्व विभाग की ओर से गोमती नदी के सीमांकन का कार्य शुरू हो गया, जिसके बाद से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही गोमती की जमीन को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाई जाएगी.

बता दें विगत कईं दशकों से देश की तमाम छोटी-बड़ी नदियों की तरह ही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले स्थित फुलहर झील से उद्गमित होने वाली गोमती भी उपेक्षा का शिकार बनी हुयी है. अपने उद्गम स्थल के बाद से ही गोमती की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे नदी कई स्थानों पर तो पूरी तरह सूख चुकी है और जहां बची है, वहां भी शासन-प्रशासन की उपेक्षा और स्थानीय लोगों की लापरवाही के चलते अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है. लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान विद्यापीठ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ वेंकटेश दत्तने भी जस्टिस आदर्श कुमार गोयल को पत्र लिखकर गोमती की वर्तमान अवस्था और समस्याओं से अवगत कराया और बताया कि किस तरह गोमती की भूमि पर अतिक्रमण और साठा धान की खेती के चलते वर्ष 1978 से 2016 के मध्य इसके प्रवाह में 52 प्रतिशत गिरावट आई है और नदी 95 किमी तक सूख चुकी है, जो चिंतनीय है. यदि गोमती के फ्लड प्लेन्स व रिवर कॉरिडोर्स को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया गया तो भविष्य में नदी के जीवन पर भारी संकट आ जायेगा, जिसका प्रभाव न केवल नदी अपितु इस पर निर्भर जल जीवन और लाखों लोगों पर भी होगा, साथ ही गंगा नदी पर भी इसका दुष्प्रभाव होगा.

-प्राचीन नदियों का जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया

हाल ही में गंगा संरक्षण के अंतर्गत सभी सहायक नदियों के संरक्षण पर भी चर्चा उठनी शुरू हो गयी और देश के नदी विशेषज्ञों सहित बहुत से पर्यावरण प्रेमी भी गंगा की सहायक नदियों को बचाने की मांग कर रहे हैं. जिसके बाद से आवश्यक कदम उठाते हुए सरकार ने आदेश जारी किया कि पौराणिक नदियों की जमीन पर अतिक्रमण कतई बर्दाशत नहीं किया जायेगा और यदि इस आदेश की अवहेलना की गयी तो कड़ी कार्यवाही के आदेश भी जारी किये गए.

गोमती की भूमि को उचित प्रकार से चिन्हित करने के लिए उपभूमि व्यवस्थापक आयुक्त भीष्म लाल वर्मा ने जनपद के डीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया गया. इसके साथ साथ राजस्व विभाग भी गोमती क्षेत्र में सर्वे करा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में किसानों को बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने गोमती की जमीन पर कब्ज़ा किया हुआ है उन्हें बेदखल किया जायेगा और जिनकी कृषि भूमि नदी के बहाव क्षेत्र में आती है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा. हालांकि यह सूचना किसानों के मध्य जाने से वह काफी परेशान दिखाई दिए किन्तु प्रशासन ने उन्हें दिलासा दिया है कि सभी को बढ़े दामों के अनुसार ही मुआवजा मुहैया कराया जाएगा.

-प्राचीन नदियों का जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया

गोमती को बचाने की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने उच्चतम न्यायालय और एनजीटी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिले में साठा धान की खेती पर प्रतिबंध लगा दिया था. जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया था कि साठा धान से भूगर्भीय जल का आवश्यकता से अधिक दोहन हो ही रहा है, साथ ही इसके कारण पराली जलाने की घटनाओं में भी तेजी आती है. इसके अतिरिक्त मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार इस बार बारिश कम होने के आसार है, जिसके चलते डीजल चलित पंपों के द्वारा सिंचाई की जाएगी और साठा धान की खेती में पानी का उपयोग अत्याधिक होता है. यानि भविष्य में पेयजल के संकट से भी जिलावासियों को जूझना पड़ सकता है और डीजल पंपों के कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ता है.

-प्राचीन नदियों का जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया

वहीं लखनऊ के इंदिरानगर में यूपी कोऑपरेटिव लिमिटेड एग्रीकल्चर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में आयोजित हुए ऊपरी गंगा बेसिन संगठन, बाढ़, बाढ़ क्षेत्र और उसके वर्गीकरण को लेकर हुयी कार्यशाला में भी उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गयी कि प्रदेश में "बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण अधिनियम" लागू किया जाए, जिससे प्रदेश की विभिन्न नदियों गंगा, यमुना, गोमती, घाघरा, सरयू, काली सहित अन्य नदियों को समय रहते संरक्षित किया जा सके. इस अधिनियम के बन जाने के बाद कोई भी नदी के बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण कर मकान, व्यवसाय अथवा कृषि इत्यादि कार्य नहीं कर पायेगा, इससे नदी का प्राकृतिक बहाव बना रहेगा और बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदा आने पर जानमाल की हानि भी नहीं होगी.

प्रकृति के प्रति स्वार्थी होने की मानवीय प्रवृति सदा से ही देखने को मिलती रही है, विशेष तौर पर नदियों, सागरों और पर्वतों से उन्हीं की संपदा को छीन लेने की लालच ने आज हमें जल और जंगल से विहीन बनाने और मानवीय सभ्यता के विनाश की एक नयी कहानी लिख डाली है.

नदियों और पर्वतों से उनका घर-आंगन छीन लेने से उत्तराखंड में आई तबाही तो मात्र एक उदाहरण भर थी, कौन जानें कि भविष्य के गर्त में इससे भी कुछ अधिक छिपा हुआ हो. उत्तर प्रदेश हो या बिहार, दिल्ली हो या वाराणसी, तिरुवनंतपुरम हो या कन्याकुमारी...बस जगह बदली हैं स्थिति एक ही है. बिना किसी रोकटोक, धड़ल्ले से नदियों की जमीन का अधिग्रहण जारी है. बिना लैंड बियरिंग कैपेसिटी का अध्ययन किये बिना नदी की जमीन को छीन लेना कहीं से भी उचित नहीं है. नदियों का अपना एक प्राकृतिक तंत्र है, जिसके साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए, इस दिशा में वाकई सरकार को ठोस कदम उठाने, कड़े कानून बनाने की दिशा में काम करना होगा.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

गोमती नदी अपडेट - गोमती से विलुप्त होती जैव विविधता, मछलियों की घटती प्रजातियां और बढ़ता प्रदूषण

गोमती नदी अपडेट - गोमती से विलुप्त होती जैव विविधता, मछलियों की घटती प्रजातियां और बढ़ता प्रदूषण

भारत की नदियाँ न केवल जीवनदायिनी हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धारा का भी एक अहम हिस्सा रही हैं। इन नदियों के किनारे बसी बस्तियाँ, उनका आस्था...
कुकरैल रिवर फ्रन्ट : कुकरैल नदी को मिलेगा पुनर्जीवन, अतिक्रमण से मुकत होकर अविरल बहेगी गोमती की सहायक

कुकरैल रिवर फ्रन्ट : कुकरैल नदी को मिलेगा पुनर्जीवन, अतिक्रमण से मुकत होकर अविरल बहेगी गोमती की सहायक

लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध संस्कृति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है—कुकरैल रिवर फ्रंट। गोमती नदी की सहायक कुकरैल नदी, जो कभी जीवन...
गोमती नदी अपडेट - गोमती का घटता प्रवाह, बढ़ रहा प्रदूषण और खतरे में जलीय जीवन

गोमती नदी अपडेट - गोमती का घटता प्रवाह, बढ़ रहा प्रदूषण और खतरे में जलीय जीवन

नदियां जो हमें जीवन देती हैं, पानी देती हैं, खेती के लिए भूमि देती हैं, सदियों तक सभ्यताओं को बाँध के रखती है; हमारे देश में उन्हीं की बेक़द्...
गोमती नदी अपडेट - क्रिसमस डे पर गोमती के सेंटा बने स्कूली छात्र, नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान

गोमती नदी अपडेट - क्रिसमस डे पर गोमती के सेंटा बने स्कूली छात्र, नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान

प्रकृति का स्वच्छंद स स्वरूप हम मनुष्यों के लिए प्रफुल्लित जीवन जीने का निश्चल सार है। प्रकृति ने हमें जीने के लिए जल, जंगल, नदियां, पर्वत, ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए जरूरी है कुकरैल नदी का बेहतर प्रबंधन

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए जरूरी है कुकरैल नदी का बेहतर प्रबंधन

लखनऊ की जीवनरेखा मानी जाने वाली गोमती नदी, जो गंगा के अपवाह तंत्र में अहम योगदान भी देती है; आज लखनऊ में बदतर दिशा में है। प्रदूषण, अतिक्रमण...
गोमती नदी अपडेट – विवेकानंद घाट पर आयोजित गोमती सेवा समाज की विचार गोष्ठी, मानसून पूर्व रोपें गए पौधे

गोमती नदी अपडेट – विवेकानंद घाट पर आयोजित गोमती सेवा समाज की विचार गोष्ठी, मानसून पूर्व रोपें गए पौधे

आज जब सारा विश्व कोरोना काल से जूझते हुए मजबूत इम्युनिटी की बात कर रहा है और कोरोना इलाज की बात घूम फिर कर ताजे आहार और आचे हवा पानी पर आ टि...
गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

जब हम एक स्वस्थ नदी तंत्र की बात करते है तो केवल एक नदी नहीं अपितु उससे जुड़ी तमाम उपनदियों, प्राकृतिक ड्रेनेजों आदि पर भी हमारा ध्यान दृष्टि...
गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

लॉकडाउन के इस दौर में गोमती नदी के कायाकल्प की आस जगी है. हाल ही में प्रदेश सरकार ने गोमती उद्गम स्थल पर मनरेगा योजना के तहत 300 मजदूरों को ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही टीम सेव गोमती के युवाओं को हाल ही में गोला के उपजिलाधिकारी अखिलेश...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

प्राचीन नदियों का जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रमुख नदियों को प्...
गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

जौनपुर शहर में गोमती नदी का प्रदूषण स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है. हाल ही में संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी के द्वारा शहर के हनुमान घाट से सैंपल ल...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

सदानीरा रही गोमती हजारों वर्षों से अनेकों संस्कृतियों को सहेज रही है, कईं सभ्यताओं को पनपने में अपनी भूमिका प्रदान कर चुकी है, अनगिनत पौराणि...
गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी संरक्षण अभियान के अंतर्गत माधोटांडा से आरम्भ हुई गोमती यात्रा की श्रृंखला ''मैं हूं तुम्हारी गोमती" में लखीमपुर जिले में स्थित मोह...
गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

नदी सेवा के अनूठे जज्बे और प्रकृति के प्रति आत्मीय भाव के गोमती नदी के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा गोमती सेवा समाज निरंतर प्रवाहमान गोमती के...
गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

दीपावली का त्याहौर महज कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में समाज को अपने घर-परिवार-पड़ोस के साथ साथ नदियों और पर्यावरण के प्रति भी नैतिक जिम्मेदारी की ...
गोमती संरक्षण हेतु अमरीदेवी घाट पर वृक्षारोपण - गोमती संरक्षण को आगे बढ़ेंगे हाथ..तो कैसे नहीं बनेगी बात

गोमती संरक्षण हेतु अमरीदेवी घाट पर वृक्षारोपण - गोमती संरक्षण को आगे बढ़ेंगे हाथ..तो कैसे नहीं बनेगी बात

अविरल गोमती...कहने भर के लिए शब्द हैं, किन्तु इन शब्दों को जीवंत मानकर चलने वालों के लिए एक प्रेरणा हैं. प्रेरणा..स्वच्छन्द, उन्मुक्त, जीवंत...
गोमती नदी अपडेट – सेव गोमती कैंपेन के अंतर्गत टीम गोमती सेवा समाज का अमरीदेवी घाट पर निरीक्षणात्मक भ्रमण

गोमती नदी अपडेट – सेव गोमती कैंपेन के अंतर्गत टीम गोमती सेवा समाज का अमरीदेवी घाट पर निरीक्षणात्मक भ्रमण

मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाने के क्रम में अथक रूप से जुटी गोमती सेवा समाज अपने निरंतर प्रयासों से गोमती को निर्मल बनाने के साथ साथ आम ...
गोमती नदी अपडेट – संरक्षित पर्यावरण की ओर सार्थक पहल, मियांपुर गौशाला में टीम गोमती ने किया पौधारोपण

गोमती नदी अपडेट – संरक्षित पर्यावरण की ओर सार्थक पहल, मियांपुर गौशाला में टीम गोमती ने किया पौधारोपण

हरीतिमा से भरपूर धरती पर ही हम जल और जीवन की कल्पना कर सकते हैं और वर्तमान में यही हरीतिमा पृथ्वी से दूर होती जा रही है. हमारी अतिभोगीवादिता...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की वास्तविक दशा जानने हेतु गोमती सेवा समाज की आठवीं पैदल गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - गोमती की वास्तविक दशा जानने हेतु गोमती सेवा समाज की आठवीं पैदल गोमती यात्रा

अवध क्षेत्र के अदब और तहजीबों से भरे इतिहास को अपनी गोद में समाहित करने वाली गोमती नदी जो अपने सदानीरा स्वाभाव के लिए जानी जाती थी, आज मानवी...
गोमती नदी अपडेट – लखनऊ के नालों से प्रदूषित हो रही है गोमती : यूपीपीसीबी रिपोर्ट से उजागर सच्चाई

गोमती नदी अपडेट – लखनऊ के नालों से प्रदूषित हो रही है गोमती : यूपीपीसीबी रिपोर्ट से उजागर सच्चाई

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जनवरी-दिसम्बर 2018 के अंतराल में लिए गए आंकड़ों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि लखनऊ में गोमती के ...
गोमती नदी अपडेट - मढ़ियाघाट स्थित ऐतिहासिक बाबा पराशर मंदिर पर गोमती सेवा समाज की सप्तम गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - मढ़ियाघाट स्थित ऐतिहासिक बाबा पराशर मंदिर पर गोमती सेवा समाज की सप्तम गोमती यात्रा

प्रकृति को करीब से जानने और गोमती नदी की समस्याओं का बेहतर अवलोकन करने के उद्देश्य से गोमती सेवा समाज विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध...
गोमती नदी अपडेट - गोमती सेवा समाज की प्रथम गोमती साइकिल मैराथन

गोमती नदी अपडेट - गोमती सेवा समाज की प्रथम गोमती साइकिल मैराथन

लोगों को पर्यावरण, नदी व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से निकाली गई 30 किलोमीटर मैराथन यात्रा के अंतर्गत गोमती मित्रों सहित समा...
Gomti Nadi Update - Study on performance evaluation of STPs in Lucknow and Issues of wastewater sustainability

Gomti Nadi Update - Study on performance evaluation of STPs in Lucknow and Issues of wastewater sustainability

Sustainable water and Sanitation : Best management practices - "Potential and Challenges" ...
Gomti nadi update - Restoration of the Gomti Riverfront in Lucknow : Claude Martin’s Legacy

Gomti nadi update - Restoration of the Gomti Riverfront in Lucknow : Claude Martin’s Legacy

The 18th-century French adventurer Claude Martin left an extraordinary architectural legacy in Lucknow, the city of the Nawabs. Many buildi...
गोमती नदी अपडेट - सुना है..यहां गोमती बहा करती थी

गोमती नदी अपडेट - सुना है..यहां गोमती बहा करती थी

क्रिस्टी मुर्रे ने वर्ष 2010 में प्रकाशित अपनी पुस्तक "इंडिया डार्क" में लखनऊ यात्रा संस्करण के अंतर्गत गोमती के किनारे किसी कार्यक्रम के दौ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की अविरलता हेतु हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान

गोमती नदी अपडेट - गोमती की अविरलता हेतु हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान

दिंनाक - 17 अक्तूबर, 2017 जौनपुर, उत्तर प्रदेश जीवनदायिनी गोमती के जीवन को बचाने तथा उसकी अविरलता को जीवित रखने के उद्देश्यार्थ प्रदेश के जि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की दशा बदतर: बगैर शोधन सीवेज किया जा रहा है गोमती के हवाले

गोमती नदी अपडेट - गोमती की दशा बदतर: बगैर शोधन सीवेज किया जा रहा है गोमती के हवाले

4 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती को सीवेज की मुक्त करने की कोशिशें मजाक बनकर रह गई है. जल निगम ने अपने ही दावे को धता बता कर हर रोज सै...
गोमती नदी अपडेट - गोमती घाट पर इफ़्तार - गंगा जमुनी तहज़ीब की अनूठी झांकी

गोमती नदी अपडेट - गोमती घाट पर इफ़्तार - गंगा जमुनी तहज़ीब की अनूठी झांकी

11 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती केवल अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के कारण लखनऊ में ही नहीं अपितु विभिन्न प्रवाह क्षेत्रों सीतापुर, हरदोई, पीली...
गोमती नदी अपडेट - सूख रही गोमती की धारा, कैसे होगा संरक्षण ?

गोमती नदी अपडेट - सूख रही गोमती की धारा, कैसे होगा संरक्षण ?

10 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की तमाम योजनाओं नेनदियों की हालत को केवल खराब ही किया है. वर्तमान में गोमती नदी की...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी: सघन जलकुम्भी से कुपोषित हो रही जलीय जैव विविधता

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी: सघन जलकुम्भी से कुपोषित हो रही जलीय जैव विविधता

19 जून, 2017लखनऊ, उत्तर प्रदेश जलीय जीवन के अस्तित्व पर मंडराते खतरे के रूप में जलकुम्भी एक प्रकार की खरपतवार है, जो जल में उत्पन्न होकर विभ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की सहायक नदियां हो रही उपेक्षा का शिकार

गोमती नदी अपडेट - गोमती की सहायक नदियां हो रही उपेक्षा का शिकार

नदियां एक बेहतर व्यवस्थित प्रणाली के अंतर्गत बहती हैं, इन्हें कुदरत द्वारा एक दुसरे के साथ कुछ इस प्रकार जोड़ा गया है कि मुख्य नदी की जल आपूर...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण - कुकरैल नाले के बेहतर प्रबंधन की भी आवश्यकता

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण - कुकरैल नाले के बेहतर प्रबंधन की भी आवश्यकता

जब हम एक स्वस्थ नदी तंत्र की बात करते है तो केवल एक नदी नहीं अपितु उससे जुड़ी तमाम उपनदियों, प्राकृतिक ड्रेनेजों आदि पर भी हमारा ध्यान दृष्टि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी : भारत की सांस्कृतिक धरोहर

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी : भारत की सांस्कृतिक धरोहर

भारतवर्ष में यदि सरिताओं का सारतत्त्व जानना हो तो भोर होते ही किसी नदी तट का रुख कर लीजिए, जहां साधुजन एवं अन्य महात्मन लोग नदी वंदन के लिए ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती स्वच्छता मिशन - कुड़ियाघाट पर अविरल गोमती के लिए अनूठी पहल

गोमती नदी अपडेट - गोमती स्वच्छता मिशन - कुड़ियाघाट पर अविरल गोमती के लिए अनूठी पहल

14 अगस्त, 2017 लखनऊ, उत्तर प्रदेश स्वच्छ व अविरल गोमती हेतु और जन जन को गोमती संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से अगस्त 2017 से कुड़ियाघाट पर नदी...
गोमती नदी अपडेट- गोमती नदी की कथा बनाम व्यथा

गोमती नदी अपडेट- गोमती नदी की कथा बनाम व्यथा

सदानीरा रही गोमती हजारों वर्षों से अनेकों संस्कृतियों को सहेज रही है, कईं सभ्यताओं को पनपने में अपनी भूमिका प्रदान कर चुकी है, अनगिनत पौराणि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी - भौगोलिक चित्रण

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी - भौगोलिक चित्रण

गोमती भारत की मुख्य नदी गंगा की प्रमुख सहयक नदियों में से एक है, जो माधोटांडा, पीलीभीत के 51 किमी पूर्व से गोमत ताल से उद्गमित होती है. गोमत...
गोमती नदी अपडेट - एक जीवंत नदी की कैसी दुर्दशा ?

गोमती नदी अपडेट - एक जीवंत नदी की कैसी दुर्दशा ?

23 मार्च, 2017लखनऊ, उत्तर प्रदेश नदियों के किनारे किनारे अनगिनत संस्कृतियां पोषित होकर अविस्मरणीय ऐतिहासिकता को प्राप्त करती हैं. जल है तो ज...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी एवं गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ- नवीनीकरण तथा विकास कार्यों की समीक्षा

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी एवं गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ- नवीनीकरण तथा विकास कार्यों की समीक्षा

विश्व के विभिन्न देशों में प्रवास के अनुभव और विगत दस वर्षों से न्यू यॉर्क जैसे घनी आबादी वाले शहर में रहने के बाद, वो भी हडसन नदी के बिलकुल...
गोमती नदी अपडेट - लखनऊ में असंशोधित सीवेज से दम तोड़ रही है गोमती

गोमती नदी अपडेट - लखनऊ में असंशोधित सीवेज से दम तोड़ रही है गोमती

गोमती नदी जिसे कभी अवध क्षेत्र के लिए वरदान माना जाता था, आज लखनऊ में लगातार गिराए जा रहे असंशोधित नालों के कारण दम तोड़ रही है और इसके संरक्...

गोमती को और जानें

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy