Gomti River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी : भारत की सांस्कृतिक धरोहर

  • By
  • Gomti River
  • September-01-2018

भारतवर्ष में यदि सरिताओं का सारतत्त्व जानना हो तो भोर होते ही किसी नदी तट का रुख कर लीजिए, जहां साधुजन एवं अन्य महात्मन लोग नदी वंदन के लिए तत्पर दिखाए दे जायेंगे. वैदिककालीन रीतियों से परिपूर्ण भारतीय परम्पराओं में नदियों को केवल नाम के लिए ही माता का दर्जा प्राप्त नहीं है, अपितु उनके अंचल में स्वयं को निमग्न कर सूर्य को अर्घ्य देने की परम्परा नदियों के ममत्त्व स्वरुप को ही इंगित करती है. अवध क्षेत्र के अदब और तहजीबों भरे इतिहास को अपनी गोद में समाहित कर गोमती नदी विराट संस्कृतियों की द्योतक बनकर आज भी अपनी उपयोगिता बनाए हुए है. नवाबी नगरी लखनऊ की निराली अदायगी से लबरेज गोमती सदियों से अपनी लहरों में धार्मिक सद्भावना, परंपरागत लोक इतिहास तथा सदियों की अध्यात्मिक उन्नतियों की अठखेलियों को दृष्टिगोचर करती प्रतीत होती है. ना केवल लखनऊ अपितु गोमती नदी क्षेत्र के सभी जिले मसलन; सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखमीरपुरखीरी, हरदोई, सुल्तानपुर, जौनपुर इत्यादि से भी गोमती का कोई न कोई ख़ास सांस्कृतिक नाता जुड़ा हुआ है. हिंदु-मुस्लिम धर्मों के अद्भुत एकीकरण का प्रतीक रही गोमती आज भले ही संघर्षशील स्थिति में है, परन्तु स्वतंत्रता से पूर्व तक यह सदानीरा के स्वरुप को लिए हुए थी. गोमती की कलकल करती लहरों की शरारतों और उसके जल को छुकर आती हवाओं की महक से प्रभावित होकर ही शायद मरहूम उर्दू शायरा साजिदा ज़ैदी ने अपनी नज़्म “गोमती के साहिल पर” के अंतर्गत लिखा..

गोमती के साहिल पर दूर दूर तक कोई हमसफर नहीं मिलता,राह-रू तो बहुत मिलते हैं,पर कोई रहबर नहीं मिलता.

भारतवर्ष में यदि सरिताओं का सारतत्त्व जानना हो तो भोर होते ही किसी नदी तट का रुख कर लीजिए, जहां साधु

प्राचीन काल से ही लखनऊ सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है, बहुत से नवाबों के संरक्षण में कईं मशहूर उर्दू शायरों ने पनाह पाई है. इसी कारण से बहुत से विदेशी पर्यटक भारत में भ्रमण के लिए आया करते थे. अवधी अदायगी की मिसाल गोमती नदी भी लखनऊ में सदियों से केवल पेयजल के ही स्त्रोत के रूप में नहीं देखी गयी, बल्कि इसके स्वच्छ और मीठे जल को लेकर एक उक्ति भी प्रसिद्ध थी कि यदि कोई व्यक्ति गोमती के जल की एक घूंट भी ग्रहण कर ले, तो वें भी महान शायरों मीर अनीस, मिर्जा सलामत अली दाबीर, वाजिद अली शाह अख्तर आदि के पदचिन्हों पर चलने योग्य हो जायेंगे. इस प्रकार गोमती का महत्त्व मध्य कालीन भारत में विचारणीय रहा है, उस समय भारत को यदि सोने की चिड़िया कहा जाता था तो निश्चित ही उसके मूल में वो उपजाऊ मैदान थे, जिन्हें नदियां अपने उर्वरक किनारों से सतत सींचा करती थी और सोने जैसी फसलें खेतों में लहलहाया करती थी. गोमती की दोआबी विशेषता उसे गंगा बेसिन की प्रमुख नदियों में से एक बनाती है, जिसके द्वारा लाखों लोगों को लाभ पहुंचता रहा है.

गोमती केवल अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के कारण लखनऊ में ही नहीं अपितु विभिन्न प्रवाह क्षेत्रों सीतापुर, हरदोई, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर आदि के लिए भी सांस्कृतिक एवं एतिहासिक रूप से बेहद महत्त्वपूर्ण है. जौनपुर में 1568 में गोमती पर मुनीम खान द्वारा निर्मित शाही पुल एवं गोमती के बाएँ किनारे पर स्थित शाही किला कथित मुग़ल सम्राट फिरोजशाह द्वारा बनाया गया नायाब नमूना है. हिन्दू- मुस्लिम सद्भावना का जो अनूठा स्वरुप उक्त काल में विद्यमान रहा, उसकी गंध आज भी इन स्मारकों के रूप में गोमती के चौतरफा बिखरी हुई है. गोमती के पास बैकुंठ धाम में शीश महल स्थित आसिफी कोठी में एक प्राचीन गुसलखाने के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां मरहूम नवाबों की लाशों को दफनाने से पूर्व स्नान कराया जाता था. वर्तमान में गोमती के किनारों पर कभी गुलज़ार रही नवाब आसिफ-उद-दौला के समय की बहुत सी इमारतें खंडरों में परिवर्तित भले ही हो गयी हो, परन्तु आज भी एतिहासिकता की एक अनूठी सी झलक गोमती के किनारों पर महसूस होती है. 

भारतवर्ष में यदि सरिताओं का सारतत्त्व जानना हो तो भोर होते ही किसी नदी तट का रुख कर लीजिए, जहां साधु

गोमती अपने घाटों से जुडी परम्पराओं और अलग अलग धर्मों के कलेवर को एक मंच पर उजागर करने में भी अनिवार्य भूमिका निभाती आई है. संस्कृति और इतिहास से जुड़ी अनेक धार्मिक मान्यताओं को सार्थक करते गौघाट, कुड़ियाघाट, धौपाप घाट, मेहंदी घाट, हनुमान घाट, नैमिषारण्य, ईमलीघाट, ढकवा घाट इत्यादि गोमती के ऐसे कुछ रत्न है, जिन्होंने उसके स्वरुप को समय समय पर न केवल निखारा है, अपितु आज भी धार्मिक एकीकरण की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं. कुड़िया घाट के एक और जहां मंदिरों में प्रात: आरती की स्वरांजलि सुनाई पड़ती है, वहीं दूसरी ओर पाक कुरान की आयतें अजान के रूप में कानों में पड़कर अनोखी सांस्कृतिक छटा बिखेरती प्रतीत होती है. मेहंदी घाट पर हिन्दू धर्म के पर्याय एकादशी मेले, पूर्णिमा स्नान, छठ पूजा आदि के दर्शन होते हैं, तो वहीं बजरा के रूप में शिया मुस्लिम प्रतिवर्ष अपने शाही इमाम की सालगिरह का जश्न एक बड़ी सी नाव को सजाकर गोमती में उतारकर सामूहिक तौर पर मनाते है. कईं मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे तथा धार्मिक महत्त्व के आश्रम आज भी गोमती के इन घाटों की शोभा को बढाते है, साथ ही विभिन्न धर्मों का ये अद्भुत मिलन साबित करता है कि गोमती सांप्रदायिक एकजुटता की प्रतीक है. 

भारतवर्ष में यदि सरिताओं का सारतत्त्व जानना हो तो भोर होते ही किसी नदी तट का रुख कर लीजिए, जहां साधु

भारतवर्ष में यदि सरिताओं का सारतत्त्व जानना हो तो भोर होते ही किसी नदी तट का रुख कर लीजिए, जहां साधु

आज देश में धर्मों, संस्कृति और परम्पराओं के नाम पर जहां केवल राजनैतिक स्वार्थ की पूर्ति भर की जा रही है, जहां कोई भी स्थान धार्मिक विद्वेष से अछुता नहीं दिखता, वहां गोमती सम नदियाँ ही हैं, जो धर्मों के मध्य अंतर नहीं समझती, जो तमाम संस्कृतियों को एक ही प्रकार से पोषित करती हैं तथा जो जन जन की परम्पराओं का आदर समान रूप से ही करती है. यदि गोमती कुछ जानती है तो वो है हर पंथ, हर तहजीब को स्वयं में समाहित करते हुए अबाध रूप से बहना और लोगों का मजहबी एकत्व का बोध करा के सामजिक जागरण का एक निर्मल उपदेश देते रहना.          

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

Gomti river(4) Cultural Heritage(2) गोमती नदी(28)

More

गोमती नदी अपडेट - गोमती से विलुप्त होती जैव विविधता, मछलियों की घटती प्रजातियां और बढ़ता प्रदूषण

गोमती नदी अपडेट - गोमती से विलुप्त होती जैव विविधता, मछलियों की घटती प्रजातियां और बढ़ता प्रदूषण

भारत की नदियाँ न केवल जीवनदायिनी हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धारा का भी एक अहम हिस्सा रही हैं। इन नदियों के किनारे बसी बस्तियाँ, उनका आस्था...
कुकरैल रिवर फ्रन्ट : कुकरैल नदी को मिलेगा पुनर्जीवन, अतिक्रमण से मुकत होकर अविरल बहेगी गोमती की सहायक

कुकरैल रिवर फ्रन्ट : कुकरैल नदी को मिलेगा पुनर्जीवन, अतिक्रमण से मुकत होकर अविरल बहेगी गोमती की सहायक

लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध संस्कृति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है—कुकरैल रिवर फ्रंट। गोमती नदी की सहायक कुकरैल नदी, जो कभी जीवन...
गोमती नदी अपडेट - गोमती का घटता प्रवाह, बढ़ रहा प्रदूषण और खतरे में जलीय जीवन

गोमती नदी अपडेट - गोमती का घटता प्रवाह, बढ़ रहा प्रदूषण और खतरे में जलीय जीवन

नदियां जो हमें जीवन देती हैं, पानी देती हैं, खेती के लिए भूमि देती हैं, सदियों तक सभ्यताओं को बाँध के रखती है; हमारे देश में उन्हीं की बेक़द्...
गोमती नदी अपडेट - क्रिसमस डे पर गोमती के सेंटा बने स्कूली छात्र, नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान

गोमती नदी अपडेट - क्रिसमस डे पर गोमती के सेंटा बने स्कूली छात्र, नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान

प्रकृति का स्वच्छंद स स्वरूप हम मनुष्यों के लिए प्रफुल्लित जीवन जीने का निश्चल सार है। प्रकृति ने हमें जीने के लिए जल, जंगल, नदियां, पर्वत, ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए जरूरी है कुकरैल नदी का बेहतर प्रबंधन

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए जरूरी है कुकरैल नदी का बेहतर प्रबंधन

लखनऊ की जीवनरेखा मानी जाने वाली गोमती नदी, जो गंगा के अपवाह तंत्र में अहम योगदान भी देती है; आज लखनऊ में बदतर दिशा में है। प्रदूषण, अतिक्रमण...
गोमती नदी अपडेट – विवेकानंद घाट पर आयोजित गोमती सेवा समाज की विचार गोष्ठी, मानसून पूर्व रोपें गए पौधे

गोमती नदी अपडेट – विवेकानंद घाट पर आयोजित गोमती सेवा समाज की विचार गोष्ठी, मानसून पूर्व रोपें गए पौधे

आज जब सारा विश्व कोरोना काल से जूझते हुए मजबूत इम्युनिटी की बात कर रहा है और कोरोना इलाज की बात घूम फिर कर ताजे आहार और आचे हवा पानी पर आ टि...
गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

जब हम एक स्वस्थ नदी तंत्र की बात करते है तो केवल एक नदी नहीं अपितु उससे जुड़ी तमाम उपनदियों, प्राकृतिक ड्रेनेजों आदि पर भी हमारा ध्यान दृष्टि...
गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

लॉकडाउन के इस दौर में गोमती नदी के कायाकल्प की आस जगी है. हाल ही में प्रदेश सरकार ने गोमती उद्गम स्थल पर मनरेगा योजना के तहत 300 मजदूरों को ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही टीम सेव गोमती के युवाओं को हाल ही में गोला के उपजिलाधिकारी अखिलेश...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

प्राचीन नदियों का जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रमुख नदियों को प्...
गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

जौनपुर शहर में गोमती नदी का प्रदूषण स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है. हाल ही में संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी के द्वारा शहर के हनुमान घाट से सैंपल ल...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

सदानीरा रही गोमती हजारों वर्षों से अनेकों संस्कृतियों को सहेज रही है, कईं सभ्यताओं को पनपने में अपनी भूमिका प्रदान कर चुकी है, अनगिनत पौराणि...
गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी संरक्षण अभियान के अंतर्गत माधोटांडा से आरम्भ हुई गोमती यात्रा की श्रृंखला ''मैं हूं तुम्हारी गोमती" में लखीमपुर जिले में स्थित मोह...
गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

नदी सेवा के अनूठे जज्बे और प्रकृति के प्रति आत्मीय भाव के गोमती नदी के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा गोमती सेवा समाज निरंतर प्रवाहमान गोमती के...
गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

दीपावली का त्याहौर महज कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में समाज को अपने घर-परिवार-पड़ोस के साथ साथ नदियों और पर्यावरण के प्रति भी नैतिक जिम्मेदारी की ...
गोमती संरक्षण हेतु अमरीदेवी घाट पर वृक्षारोपण - गोमती संरक्षण को आगे बढ़ेंगे हाथ..तो कैसे नहीं बनेगी बात

गोमती संरक्षण हेतु अमरीदेवी घाट पर वृक्षारोपण - गोमती संरक्षण को आगे बढ़ेंगे हाथ..तो कैसे नहीं बनेगी बात

अविरल गोमती...कहने भर के लिए शब्द हैं, किन्तु इन शब्दों को जीवंत मानकर चलने वालों के लिए एक प्रेरणा हैं. प्रेरणा..स्वच्छन्द, उन्मुक्त, जीवंत...
गोमती नदी अपडेट – सेव गोमती कैंपेन के अंतर्गत टीम गोमती सेवा समाज का अमरीदेवी घाट पर निरीक्षणात्मक भ्रमण

गोमती नदी अपडेट – सेव गोमती कैंपेन के अंतर्गत टीम गोमती सेवा समाज का अमरीदेवी घाट पर निरीक्षणात्मक भ्रमण

मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाने के क्रम में अथक रूप से जुटी गोमती सेवा समाज अपने निरंतर प्रयासों से गोमती को निर्मल बनाने के साथ साथ आम ...
गोमती नदी अपडेट – संरक्षित पर्यावरण की ओर सार्थक पहल, मियांपुर गौशाला में टीम गोमती ने किया पौधारोपण

गोमती नदी अपडेट – संरक्षित पर्यावरण की ओर सार्थक पहल, मियांपुर गौशाला में टीम गोमती ने किया पौधारोपण

हरीतिमा से भरपूर धरती पर ही हम जल और जीवन की कल्पना कर सकते हैं और वर्तमान में यही हरीतिमा पृथ्वी से दूर होती जा रही है. हमारी अतिभोगीवादिता...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की वास्तविक दशा जानने हेतु गोमती सेवा समाज की आठवीं पैदल गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - गोमती की वास्तविक दशा जानने हेतु गोमती सेवा समाज की आठवीं पैदल गोमती यात्रा

अवध क्षेत्र के अदब और तहजीबों से भरे इतिहास को अपनी गोद में समाहित करने वाली गोमती नदी जो अपने सदानीरा स्वाभाव के लिए जानी जाती थी, आज मानवी...
गोमती नदी अपडेट – लखनऊ के नालों से प्रदूषित हो रही है गोमती : यूपीपीसीबी रिपोर्ट से उजागर सच्चाई

गोमती नदी अपडेट – लखनऊ के नालों से प्रदूषित हो रही है गोमती : यूपीपीसीबी रिपोर्ट से उजागर सच्चाई

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जनवरी-दिसम्बर 2018 के अंतराल में लिए गए आंकड़ों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि लखनऊ में गोमती के ...
गोमती नदी अपडेट - मढ़ियाघाट स्थित ऐतिहासिक बाबा पराशर मंदिर पर गोमती सेवा समाज की सप्तम गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - मढ़ियाघाट स्थित ऐतिहासिक बाबा पराशर मंदिर पर गोमती सेवा समाज की सप्तम गोमती यात्रा

प्रकृति को करीब से जानने और गोमती नदी की समस्याओं का बेहतर अवलोकन करने के उद्देश्य से गोमती सेवा समाज विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध...
गोमती नदी अपडेट - गोमती सेवा समाज की प्रथम गोमती साइकिल मैराथन

गोमती नदी अपडेट - गोमती सेवा समाज की प्रथम गोमती साइकिल मैराथन

लोगों को पर्यावरण, नदी व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से निकाली गई 30 किलोमीटर मैराथन यात्रा के अंतर्गत गोमती मित्रों सहित समा...
Gomti Nadi Update - Study on performance evaluation of STPs in Lucknow and Issues of wastewater sustainability

Gomti Nadi Update - Study on performance evaluation of STPs in Lucknow and Issues of wastewater sustainability

Sustainable water and Sanitation : Best management practices - "Potential and Challenges" ...
Gomti nadi update - Restoration of the Gomti Riverfront in Lucknow : Claude Martin’s Legacy

Gomti nadi update - Restoration of the Gomti Riverfront in Lucknow : Claude Martin’s Legacy

The 18th-century French adventurer Claude Martin left an extraordinary architectural legacy in Lucknow, the city of the Nawabs. Many buildi...
गोमती नदी अपडेट - सुना है..यहां गोमती बहा करती थी

गोमती नदी अपडेट - सुना है..यहां गोमती बहा करती थी

क्रिस्टी मुर्रे ने वर्ष 2010 में प्रकाशित अपनी पुस्तक "इंडिया डार्क" में लखनऊ यात्रा संस्करण के अंतर्गत गोमती के किनारे किसी कार्यक्रम के दौ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की अविरलता हेतु हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान

गोमती नदी अपडेट - गोमती की अविरलता हेतु हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान

दिंनाक - 17 अक्तूबर, 2017 जौनपुर, उत्तर प्रदेश जीवनदायिनी गोमती के जीवन को बचाने तथा उसकी अविरलता को जीवित रखने के उद्देश्यार्थ प्रदेश के जि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की दशा बदतर: बगैर शोधन सीवेज किया जा रहा है गोमती के हवाले

गोमती नदी अपडेट - गोमती की दशा बदतर: बगैर शोधन सीवेज किया जा रहा है गोमती के हवाले

4 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती को सीवेज की मुक्त करने की कोशिशें मजाक बनकर रह गई है. जल निगम ने अपने ही दावे को धता बता कर हर रोज सै...
गोमती नदी अपडेट - गोमती घाट पर इफ़्तार - गंगा जमुनी तहज़ीब की अनूठी झांकी

गोमती नदी अपडेट - गोमती घाट पर इफ़्तार - गंगा जमुनी तहज़ीब की अनूठी झांकी

11 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती केवल अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के कारण लखनऊ में ही नहीं अपितु विभिन्न प्रवाह क्षेत्रों सीतापुर, हरदोई, पीली...
गोमती नदी अपडेट - सूख रही गोमती की धारा, कैसे होगा संरक्षण ?

गोमती नदी अपडेट - सूख रही गोमती की धारा, कैसे होगा संरक्षण ?

10 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की तमाम योजनाओं नेनदियों की हालत को केवल खराब ही किया है. वर्तमान में गोमती नदी की...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी: सघन जलकुम्भी से कुपोषित हो रही जलीय जैव विविधता

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी: सघन जलकुम्भी से कुपोषित हो रही जलीय जैव विविधता

19 जून, 2017लखनऊ, उत्तर प्रदेश जलीय जीवन के अस्तित्व पर मंडराते खतरे के रूप में जलकुम्भी एक प्रकार की खरपतवार है, जो जल में उत्पन्न होकर विभ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की सहायक नदियां हो रही उपेक्षा का शिकार

गोमती नदी अपडेट - गोमती की सहायक नदियां हो रही उपेक्षा का शिकार

नदियां एक बेहतर व्यवस्थित प्रणाली के अंतर्गत बहती हैं, इन्हें कुदरत द्वारा एक दुसरे के साथ कुछ इस प्रकार जोड़ा गया है कि मुख्य नदी की जल आपूर...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण - कुकरैल नाले के बेहतर प्रबंधन की भी आवश्यकता

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण - कुकरैल नाले के बेहतर प्रबंधन की भी आवश्यकता

जब हम एक स्वस्थ नदी तंत्र की बात करते है तो केवल एक नदी नहीं अपितु उससे जुड़ी तमाम उपनदियों, प्राकृतिक ड्रेनेजों आदि पर भी हमारा ध्यान दृष्टि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी : भारत की सांस्कृतिक धरोहर

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी : भारत की सांस्कृतिक धरोहर

भारतवर्ष में यदि सरिताओं का सारतत्त्व जानना हो तो भोर होते ही किसी नदी तट का रुख कर लीजिए, जहां साधुजन एवं अन्य महात्मन लोग नदी वंदन के लिए ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती स्वच्छता मिशन - कुड़ियाघाट पर अविरल गोमती के लिए अनूठी पहल

गोमती नदी अपडेट - गोमती स्वच्छता मिशन - कुड़ियाघाट पर अविरल गोमती के लिए अनूठी पहल

14 अगस्त, 2017 लखनऊ, उत्तर प्रदेश स्वच्छ व अविरल गोमती हेतु और जन जन को गोमती संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से अगस्त 2017 से कुड़ियाघाट पर नदी...
गोमती नदी अपडेट- गोमती नदी की कथा बनाम व्यथा

गोमती नदी अपडेट- गोमती नदी की कथा बनाम व्यथा

सदानीरा रही गोमती हजारों वर्षों से अनेकों संस्कृतियों को सहेज रही है, कईं सभ्यताओं को पनपने में अपनी भूमिका प्रदान कर चुकी है, अनगिनत पौराणि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी - भौगोलिक चित्रण

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी - भौगोलिक चित्रण

गोमती भारत की मुख्य नदी गंगा की प्रमुख सहयक नदियों में से एक है, जो माधोटांडा, पीलीभीत के 51 किमी पूर्व से गोमत ताल से उद्गमित होती है. गोमत...
गोमती नदी अपडेट - एक जीवंत नदी की कैसी दुर्दशा ?

गोमती नदी अपडेट - एक जीवंत नदी की कैसी दुर्दशा ?

23 मार्च, 2017लखनऊ, उत्तर प्रदेश नदियों के किनारे किनारे अनगिनत संस्कृतियां पोषित होकर अविस्मरणीय ऐतिहासिकता को प्राप्त करती हैं. जल है तो ज...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी एवं गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ- नवीनीकरण तथा विकास कार्यों की समीक्षा

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी एवं गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ- नवीनीकरण तथा विकास कार्यों की समीक्षा

विश्व के विभिन्न देशों में प्रवास के अनुभव और विगत दस वर्षों से न्यू यॉर्क जैसे घनी आबादी वाले शहर में रहने के बाद, वो भी हडसन नदी के बिलकुल...
गोमती नदी अपडेट - लखनऊ में असंशोधित सीवेज से दम तोड़ रही है गोमती

गोमती नदी अपडेट - लखनऊ में असंशोधित सीवेज से दम तोड़ रही है गोमती

गोमती नदी जिसे कभी अवध क्षेत्र के लिए वरदान माना जाता था, आज लखनऊ में लगातार गिराए जा रहे असंशोधित नालों के कारण दम तोड़ रही है और इसके संरक्...

गोमती को और जानें

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy