Gomti River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

गोमती नदी अपडेट - लखनऊ में असंशोधित सीवेज से दम तोड़ रही है गोमती

  • By
  • Gomti River
  • July-10-2018
गोमती नदी जिसे कभी अवध क्षेत्र के लिए वरदान माना जाता था, आज लखनऊ में लगातार गिराए जा रहे असंशोधित नालों के कारण दम तोड़ रही है और इसके संरक्षण के लिए सरकार के पास अभी तक भी कोई ठोस योजना नहीं है। लखनऊ में जहरीला होता गोमती का पानी, बंद पड़ा प्रवाह जलीय जीवन के लिए भी घातक बन गया है। गोमती एक भूजल सिंचित नदी है और पीलीभीत जिले के माधोटांडा स्थित फुलहर झील से इसका उद्गम होता है, जहां से यह 960 किमी का सफर तय करते हुए तकरीबन 15 जलग्रहण क्षेत्रों से गुजरते हुए वाराणसी से 27 किमी की दूरी पर स्थित सैदपुर में कैथी नामक स्थान पर गंगा में मिल जाती है।

27 नाले घोंट रहे हैं गोमती का दम :

अपने प्रवाह जिलों में गोमती सबसे अधिक दूषित लखनऊ में होती है, राजधानी में यह तकरीबन 58 किलोमीटर के प्रवाह में बक्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर से बहते हुए इंदिरा डेम तक पहुंचती है। इसमें से घैला पुल से शहीद पथ तक के 24 किमी के स्ट्रेच में नदी सबसे अधिक प्रदूषित होती है। इस स्ट्रेच पर लगभग 27 नाले नदी तक शहर भर का सीवर लेकर जाते है और असंशोधित रूप से ही नदी में गिर रहे हैं। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जनवरी-दिसम्बर 2018 के अंतराल में लिए गए आंकड़ों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि लखनऊ में गोमती के प्रदूषण के लिए नाले जिम्मेदार हैं, जिनसे असंशोधित अवजल निरंतर गोमती मैं गिराया जा रहा है. वर्ष भर के आकलन के आधार पर तैयार की गयी रिपोर्ट यह पूरी तरह साबित करती है कि किस प्रकार लखनऊ में प्रवेश से पहले और निकलने के उपरांत नदी जल की गुणवत्ता लखनऊ से काफी बेहतर है. लखनऊ में गोमती नदी का जल इस कदर प्रदूषित हो चुका है कि ट्रीटमेंट के बाद भी यह उपयोग के लायक नहीं बचा है.

गोमती के जल में जिस स्तर का प्रदूषण पाया गया है, उससे स्पष्ट है कि नालों का अपशिष्ट एसटीपी से बिना शोधन के ही नदी में डाला जा रहा है. आंकड़ों की माने तो गोमती बैराज और पिपराघाट से प्रवाहित होने के बाद गोमती नदी में भरवारा एसटीपी से ट्रीट हुआ सीवरेज वाटर गिराया जाता है, जिससे यहां डीओ और बीओडी के स्तर में सुधार होना चाहिए. परन्तु यहां स्थिति इसके ठीक विपरीत है. इसके चलते अब विशेषज्ञों द्वारा भरवारा एसटीपी की क्रियाप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उठ रहे हैं, क्योंकि टोटल कॉलिफोर्म का बढ़ता लेवल नदी में असंशोधित सीवरेज की ओर इशारा कर रहा है. साथ ही हैदर, कुकरैल और घसियारी मंडी नाला भी गोमती में प्रदूषण का स्तर निरंतर बढ़ा रहा है.

लखनऊ से प्रमुख गोमती संरक्षणकर्ता और बीबीएयू के पर्यावरण विभाग के प्रो. डॉ. वेंकटेश दत्ता के अनुसार,

“लखनऊ के अंतर्गत बीकेटी से इंदिरानहर तक तकरीबन 38 नाले नदी में गिरते हैं. जहां रिवरफ्रंट के नाम पर लगभग 2.5 किमी के स्ट्रेच में सुधार किया गया था, वहीं 27 नालों का सीवर गिर रहा है. नदी को स्वच्छ बनाने के नाम पर भरवारा एसटीपी के जैसे अनगिनत प्रयोग किये गए हैं, जो लगातार असफल ही हुए हैं. आप देखें, तो पाएंगे कि अधिकारियों ने बहुत से स्थानों पर नदी को तालाब बना दिया है, कुड़ियाघाट का अस्थायी बांध अभी तक नहीं हटाया गया है. बैराज के गेट भी तभी खोले जाते हैं, जब नदी में प्रदूषण अधिकतम हो जाए. गऊ घाट जहां से शहर में पेयजल आपूर्ति की जाती हैं, उससे पहले ही नदी में तीन नाले गिर रहे हैं और गोमती बैराज से पहले घुलनशील ऑक्सीजन का स्तर काफी हद तक कम है. गोमती बैराज से पहले दौलतगंज एसटीपी भी यहां बनाया गया, किन्तु इसकी क्षमता बढ़ाकर संचालन का काम अभी तक नहीं हुआ है.”

झूलेलाल पार्क के पास गोमती का काला गहरा रंग खुद ही इसके सड़ने की कहानी कहता है और नदी के आगे बढ़ने पर पानी की गुणवत्ता केवल बदतर होती जाती है। बायोडिग्रेडेबल मानवीय कचरे के अतिरिक्त, अनुमानित 10 मीट्रिक टन ठोस अपशिष्ट, निर्माण सामग्री, घरेलू कचरा और प्लास्टिक के रूप में कचरा गोमती में डाला जा रहा है, जो नदी को चोक कर रहा है।

नदी के फ्लड प्लेन्स का अधिग्रहण :

पिछले पांच दशकों में नदी के बाढ़कृत मैदानों पर तेजी से कब्जा किया गया है। वर्ष 1970 के बाद से जब बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों का निर्माण किया गया, तभी से नदी के किनारों पर अतिक्रमण का दौर शुरू हो गया। आज देखें तो गोमती नगर का एक बड़ा हिस्सा गोमती की जमीन पर ही बसा हुआ है। इन अतिक्रमणों ने नदी के प्रवाह को कुछ क्षेत्रों में 100 मीटर तक कम कर दिया है।

पर्यावरणविद् डॉ सुधीर सिंह कहते हैं कि,

"बाढ़ के मैदानों पर अतिक्रमण न केवल इको-सिस्टम को बाधित करता है, बल्कि नदी के कायाकल्प की प्राकृतिक प्रक्रिया को भी बाधित करता है। गोमती के मामले में, जो कि भूमिगत जल द्वारा सिंचित नदी है, यह नदी के प्राकृतिक पुनर्भरण को रोक देता है। नदियाँ जीवित प्राणी हैं, जिन्हें पोषण के लिए कुछ स्थान की आवश्यकता होती है और हमें यह समझना चाहिए।"

बीबीएयू के स्कूल ऑफ एनवायर्नमेंटल साइंसेज के एसोसिएट प्रोफेसर वेंकटेश दत्ता का कहना है कि,

"जनसंख्या वृद्धि और संरक्षण दिशानिर्देशों के खराब क्रियान्वयन के साथ, गोमती के बाढ़ मैदानों का अधिकांश हिस्से का अतिक्रमण कर लिया गया है। इसने नदी के प्राकृतिक इको-सिस्टम को प्रभावित किया है और इसके प्रदूषण को बढ़ाने में योगदान दिया है।"

योजनाएं केवल कागजों पर :

गोमती के संरक्षण के लिए बनाई गई योजनाएं जमीनी स्तर पर ना होकर केवल कागजी हैं, नदी के कायाकल्प की खबरें तो दिखती हैं लेकिन धरातल पर कुछ होता नहीं दिखता है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने झूलेलाल पार्क के पास स्थित नदी तट पर स्वयं सफाई करते हुए "क्लीन गोमती मिशन" की शुरुआत की थी और बहुत से अन्य कार्यकर्ताओं ने भी नदी के अलग अलग किनारों से कुछ कूड़ा-कचरा हटाया लेकिन यह सिर्फ एक राजनीतिक फोटो सेशन था क्योंकि इसके बाद गोमती के वास्तविक सुधार के लिए सीएम द्वारा किसी भी प्रकार के फंड या योजना का जिक्र नहीं किया गया।

यदि नदी के उद्धार की योजनाएं बनती भी हैं तो वह भी या तो कागजी होती हैं या दिखावे के लिए। वेंकटेश दत्ता बताते हैं कि,

"पिछले 10 वर्षों में, जीएपी और नदी तट विकास परियोजना के तहत गोमती पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। लेकिन दोषपूर्ण नियोजन, नदी प्रणालियों के बारे में ज्ञान की कमी और धन के दुरुपयोग के कारण नदी के पानी की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है।"

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

गोमती नदी अपडेट - गोमती से विलुप्त होती जैव विविधता, मछलियों की घटती प्रजातियां और बढ़ता प्रदूषण

गोमती नदी अपडेट - गोमती से विलुप्त होती जैव विविधता, मछलियों की घटती प्रजातियां और बढ़ता प्रदूषण

भारत की नदियाँ न केवल जीवनदायिनी हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धारा का भी एक अहम हिस्सा रही हैं। इन नदियों के किनारे बसी बस्तियाँ, उनका आस्था...
कुकरैल रिवर फ्रन्ट : कुकरैल नदी को मिलेगा पुनर्जीवन, अतिक्रमण से मुकत होकर अविरल बहेगी गोमती की सहायक

कुकरैल रिवर फ्रन्ट : कुकरैल नदी को मिलेगा पुनर्जीवन, अतिक्रमण से मुकत होकर अविरल बहेगी गोमती की सहायक

लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध संस्कृति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है—कुकरैल रिवर फ्रंट। गोमती नदी की सहायक कुकरैल नदी, जो कभी जीवन...
गोमती नदी अपडेट - गोमती का घटता प्रवाह, बढ़ रहा प्रदूषण और खतरे में जलीय जीवन

गोमती नदी अपडेट - गोमती का घटता प्रवाह, बढ़ रहा प्रदूषण और खतरे में जलीय जीवन

नदियां जो हमें जीवन देती हैं, पानी देती हैं, खेती के लिए भूमि देती हैं, सदियों तक सभ्यताओं को बाँध के रखती है; हमारे देश में उन्हीं की बेक़द्...
गोमती नदी अपडेट - क्रिसमस डे पर गोमती के सेंटा बने स्कूली छात्र, नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान

गोमती नदी अपडेट - क्रिसमस डे पर गोमती के सेंटा बने स्कूली छात्र, नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान

प्रकृति का स्वच्छंद स स्वरूप हम मनुष्यों के लिए प्रफुल्लित जीवन जीने का निश्चल सार है। प्रकृति ने हमें जीने के लिए जल, जंगल, नदियां, पर्वत, ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए जरूरी है कुकरैल नदी का बेहतर प्रबंधन

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए जरूरी है कुकरैल नदी का बेहतर प्रबंधन

लखनऊ की जीवनरेखा मानी जाने वाली गोमती नदी, जो गंगा के अपवाह तंत्र में अहम योगदान भी देती है; आज लखनऊ में बदतर दिशा में है। प्रदूषण, अतिक्रमण...
गोमती नदी अपडेट – विवेकानंद घाट पर आयोजित गोमती सेवा समाज की विचार गोष्ठी, मानसून पूर्व रोपें गए पौधे

गोमती नदी अपडेट – विवेकानंद घाट पर आयोजित गोमती सेवा समाज की विचार गोष्ठी, मानसून पूर्व रोपें गए पौधे

आज जब सारा विश्व कोरोना काल से जूझते हुए मजबूत इम्युनिटी की बात कर रहा है और कोरोना इलाज की बात घूम फिर कर ताजे आहार और आचे हवा पानी पर आ टि...
गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

जब हम एक स्वस्थ नदी तंत्र की बात करते है तो केवल एक नदी नहीं अपितु उससे जुड़ी तमाम उपनदियों, प्राकृतिक ड्रेनेजों आदि पर भी हमारा ध्यान दृष्टि...
गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

लॉकडाउन के इस दौर में गोमती नदी के कायाकल्प की आस जगी है. हाल ही में प्रदेश सरकार ने गोमती उद्गम स्थल पर मनरेगा योजना के तहत 300 मजदूरों को ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही टीम सेव गोमती के युवाओं को हाल ही में गोला के उपजिलाधिकारी अखिलेश...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

प्राचीन नदियों का जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रमुख नदियों को प्...
गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

जौनपुर शहर में गोमती नदी का प्रदूषण स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है. हाल ही में संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी के द्वारा शहर के हनुमान घाट से सैंपल ल...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

सदानीरा रही गोमती हजारों वर्षों से अनेकों संस्कृतियों को सहेज रही है, कईं सभ्यताओं को पनपने में अपनी भूमिका प्रदान कर चुकी है, अनगिनत पौराणि...
गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी संरक्षण अभियान के अंतर्गत माधोटांडा से आरम्भ हुई गोमती यात्रा की श्रृंखला ''मैं हूं तुम्हारी गोमती" में लखीमपुर जिले में स्थित मोह...
गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

नदी सेवा के अनूठे जज्बे और प्रकृति के प्रति आत्मीय भाव के गोमती नदी के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा गोमती सेवा समाज निरंतर प्रवाहमान गोमती के...
गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

दीपावली का त्याहौर महज कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में समाज को अपने घर-परिवार-पड़ोस के साथ साथ नदियों और पर्यावरण के प्रति भी नैतिक जिम्मेदारी की ...
गोमती संरक्षण हेतु अमरीदेवी घाट पर वृक्षारोपण - गोमती संरक्षण को आगे बढ़ेंगे हाथ..तो कैसे नहीं बनेगी बात

गोमती संरक्षण हेतु अमरीदेवी घाट पर वृक्षारोपण - गोमती संरक्षण को आगे बढ़ेंगे हाथ..तो कैसे नहीं बनेगी बात

अविरल गोमती...कहने भर के लिए शब्द हैं, किन्तु इन शब्दों को जीवंत मानकर चलने वालों के लिए एक प्रेरणा हैं. प्रेरणा..स्वच्छन्द, उन्मुक्त, जीवंत...
गोमती नदी अपडेट – सेव गोमती कैंपेन के अंतर्गत टीम गोमती सेवा समाज का अमरीदेवी घाट पर निरीक्षणात्मक भ्रमण

गोमती नदी अपडेट – सेव गोमती कैंपेन के अंतर्गत टीम गोमती सेवा समाज का अमरीदेवी घाट पर निरीक्षणात्मक भ्रमण

मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाने के क्रम में अथक रूप से जुटी गोमती सेवा समाज अपने निरंतर प्रयासों से गोमती को निर्मल बनाने के साथ साथ आम ...
गोमती नदी अपडेट – संरक्षित पर्यावरण की ओर सार्थक पहल, मियांपुर गौशाला में टीम गोमती ने किया पौधारोपण

गोमती नदी अपडेट – संरक्षित पर्यावरण की ओर सार्थक पहल, मियांपुर गौशाला में टीम गोमती ने किया पौधारोपण

हरीतिमा से भरपूर धरती पर ही हम जल और जीवन की कल्पना कर सकते हैं और वर्तमान में यही हरीतिमा पृथ्वी से दूर होती जा रही है. हमारी अतिभोगीवादिता...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की वास्तविक दशा जानने हेतु गोमती सेवा समाज की आठवीं पैदल गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - गोमती की वास्तविक दशा जानने हेतु गोमती सेवा समाज की आठवीं पैदल गोमती यात्रा

अवध क्षेत्र के अदब और तहजीबों से भरे इतिहास को अपनी गोद में समाहित करने वाली गोमती नदी जो अपने सदानीरा स्वाभाव के लिए जानी जाती थी, आज मानवी...
गोमती नदी अपडेट – लखनऊ के नालों से प्रदूषित हो रही है गोमती : यूपीपीसीबी रिपोर्ट से उजागर सच्चाई

गोमती नदी अपडेट – लखनऊ के नालों से प्रदूषित हो रही है गोमती : यूपीपीसीबी रिपोर्ट से उजागर सच्चाई

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जनवरी-दिसम्बर 2018 के अंतराल में लिए गए आंकड़ों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि लखनऊ में गोमती के ...
गोमती नदी अपडेट - मढ़ियाघाट स्थित ऐतिहासिक बाबा पराशर मंदिर पर गोमती सेवा समाज की सप्तम गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - मढ़ियाघाट स्थित ऐतिहासिक बाबा पराशर मंदिर पर गोमती सेवा समाज की सप्तम गोमती यात्रा

प्रकृति को करीब से जानने और गोमती नदी की समस्याओं का बेहतर अवलोकन करने के उद्देश्य से गोमती सेवा समाज विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध...
गोमती नदी अपडेट - गोमती सेवा समाज की प्रथम गोमती साइकिल मैराथन

गोमती नदी अपडेट - गोमती सेवा समाज की प्रथम गोमती साइकिल मैराथन

लोगों को पर्यावरण, नदी व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से निकाली गई 30 किलोमीटर मैराथन यात्रा के अंतर्गत गोमती मित्रों सहित समा...
Gomti Nadi Update - Study on performance evaluation of STPs in Lucknow and Issues of wastewater sustainability

Gomti Nadi Update - Study on performance evaluation of STPs in Lucknow and Issues of wastewater sustainability

Sustainable water and Sanitation : Best management practices - "Potential and Challenges" ...
Gomti nadi update - Restoration of the Gomti Riverfront in Lucknow : Claude Martin’s Legacy

Gomti nadi update - Restoration of the Gomti Riverfront in Lucknow : Claude Martin’s Legacy

The 18th-century French adventurer Claude Martin left an extraordinary architectural legacy in Lucknow, the city of the Nawabs. Many buildi...
गोमती नदी अपडेट - सुना है..यहां गोमती बहा करती थी

गोमती नदी अपडेट - सुना है..यहां गोमती बहा करती थी

क्रिस्टी मुर्रे ने वर्ष 2010 में प्रकाशित अपनी पुस्तक "इंडिया डार्क" में लखनऊ यात्रा संस्करण के अंतर्गत गोमती के किनारे किसी कार्यक्रम के दौ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की अविरलता हेतु हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान

गोमती नदी अपडेट - गोमती की अविरलता हेतु हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान

दिंनाक - 17 अक्तूबर, 2017 जौनपुर, उत्तर प्रदेश जीवनदायिनी गोमती के जीवन को बचाने तथा उसकी अविरलता को जीवित रखने के उद्देश्यार्थ प्रदेश के जि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की दशा बदतर: बगैर शोधन सीवेज किया जा रहा है गोमती के हवाले

गोमती नदी अपडेट - गोमती की दशा बदतर: बगैर शोधन सीवेज किया जा रहा है गोमती के हवाले

4 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती को सीवेज की मुक्त करने की कोशिशें मजाक बनकर रह गई है. जल निगम ने अपने ही दावे को धता बता कर हर रोज सै...
गोमती नदी अपडेट - गोमती घाट पर इफ़्तार - गंगा जमुनी तहज़ीब की अनूठी झांकी

गोमती नदी अपडेट - गोमती घाट पर इफ़्तार - गंगा जमुनी तहज़ीब की अनूठी झांकी

11 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती केवल अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के कारण लखनऊ में ही नहीं अपितु विभिन्न प्रवाह क्षेत्रों सीतापुर, हरदोई, पीली...
गोमती नदी अपडेट - सूख रही गोमती की धारा, कैसे होगा संरक्षण ?

गोमती नदी अपडेट - सूख रही गोमती की धारा, कैसे होगा संरक्षण ?

10 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की तमाम योजनाओं नेनदियों की हालत को केवल खराब ही किया है. वर्तमान में गोमती नदी की...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी: सघन जलकुम्भी से कुपोषित हो रही जलीय जैव विविधता

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी: सघन जलकुम्भी से कुपोषित हो रही जलीय जैव विविधता

19 जून, 2017लखनऊ, उत्तर प्रदेश जलीय जीवन के अस्तित्व पर मंडराते खतरे के रूप में जलकुम्भी एक प्रकार की खरपतवार है, जो जल में उत्पन्न होकर विभ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की सहायक नदियां हो रही उपेक्षा का शिकार

गोमती नदी अपडेट - गोमती की सहायक नदियां हो रही उपेक्षा का शिकार

नदियां एक बेहतर व्यवस्थित प्रणाली के अंतर्गत बहती हैं, इन्हें कुदरत द्वारा एक दुसरे के साथ कुछ इस प्रकार जोड़ा गया है कि मुख्य नदी की जल आपूर...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण - कुकरैल नाले के बेहतर प्रबंधन की भी आवश्यकता

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण - कुकरैल नाले के बेहतर प्रबंधन की भी आवश्यकता

जब हम एक स्वस्थ नदी तंत्र की बात करते है तो केवल एक नदी नहीं अपितु उससे जुड़ी तमाम उपनदियों, प्राकृतिक ड्रेनेजों आदि पर भी हमारा ध्यान दृष्टि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी : भारत की सांस्कृतिक धरोहर

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी : भारत की सांस्कृतिक धरोहर

भारतवर्ष में यदि सरिताओं का सारतत्त्व जानना हो तो भोर होते ही किसी नदी तट का रुख कर लीजिए, जहां साधुजन एवं अन्य महात्मन लोग नदी वंदन के लिए ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती स्वच्छता मिशन - कुड़ियाघाट पर अविरल गोमती के लिए अनूठी पहल

गोमती नदी अपडेट - गोमती स्वच्छता मिशन - कुड़ियाघाट पर अविरल गोमती के लिए अनूठी पहल

14 अगस्त, 2017 लखनऊ, उत्तर प्रदेश स्वच्छ व अविरल गोमती हेतु और जन जन को गोमती संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से अगस्त 2017 से कुड़ियाघाट पर नदी...
गोमती नदी अपडेट- गोमती नदी की कथा बनाम व्यथा

गोमती नदी अपडेट- गोमती नदी की कथा बनाम व्यथा

सदानीरा रही गोमती हजारों वर्षों से अनेकों संस्कृतियों को सहेज रही है, कईं सभ्यताओं को पनपने में अपनी भूमिका प्रदान कर चुकी है, अनगिनत पौराणि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी - भौगोलिक चित्रण

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी - भौगोलिक चित्रण

गोमती भारत की मुख्य नदी गंगा की प्रमुख सहयक नदियों में से एक है, जो माधोटांडा, पीलीभीत के 51 किमी पूर्व से गोमत ताल से उद्गमित होती है. गोमत...
गोमती नदी अपडेट - एक जीवंत नदी की कैसी दुर्दशा ?

गोमती नदी अपडेट - एक जीवंत नदी की कैसी दुर्दशा ?

23 मार्च, 2017लखनऊ, उत्तर प्रदेश नदियों के किनारे किनारे अनगिनत संस्कृतियां पोषित होकर अविस्मरणीय ऐतिहासिकता को प्राप्त करती हैं. जल है तो ज...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी एवं गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ- नवीनीकरण तथा विकास कार्यों की समीक्षा

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी एवं गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ- नवीनीकरण तथा विकास कार्यों की समीक्षा

विश्व के विभिन्न देशों में प्रवास के अनुभव और विगत दस वर्षों से न्यू यॉर्क जैसे घनी आबादी वाले शहर में रहने के बाद, वो भी हडसन नदी के बिलकुल...
गोमती नदी अपडेट - लखनऊ में असंशोधित सीवेज से दम तोड़ रही है गोमती

गोमती नदी अपडेट - लखनऊ में असंशोधित सीवेज से दम तोड़ रही है गोमती

गोमती नदी जिसे कभी अवध क्षेत्र के लिए वरदान माना जाता था, आज लखनऊ में लगातार गिराए जा रहे असंशोधित नालों के कारण दम तोड़ रही है और इसके संरक्...

गोमती को और जानें

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy