Gomti River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी: सघन जलकुम्भी से कुपोषित हो रही जलीय जैव विविधता

  • By
  • Gomti River
  • September-01-2018

19 जून, 2017

लखनऊ, उत्तर प्रदेश 

जलीय जीवन के अस्तित्व पर मंडराते खतरे के रूप में जलकुम्भी एक प्रकार की खरपतवार है, जो जल में उत्पन्न होकर विभिन्न प्रजातियों के जीवन को संकट में डाल देती है. जिस प्रकार कृषि के दौरान अनचाहे व अनियंत्रित खरपतवारों से उपज की वृद्धि प्रभावित होती है, ठीक उसी प्रकार जलीय कुम्भी नदी के जल को कुपोषित करने के साथ साथ कईं जलचरों की साँसे भी अवरुद्ध कर देती है. जिससे या तो जलीय जीवन समाप्त हो जाता है अथवा पलायन कर जाता है. जलकुम्भी (Eichhornia Crassipes) मुख्यतः दक्षिण अमेरिका में जन्मी एक खरपतवार प्रजाति है, जो आज सम्पूर्ण विश्व की नदियों, झीलों, तालाबों इत्यादि को व्यापक स्तर पर प्रभावित कर रही है. यह फ्री-फ्लोटिंग जलीय मेक्रोफाइट है, जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में आमतौर पर 0.5 से 1.5 मीटर तक बढ़ने की योग्यता रखता है. एक आक्रामक प्रजाति के रूप में यह केवल जलीय जीवन के लिए ही नहीं, अपितु सिंचाई व्यवस्था, सुचारू जल प्रवाह, जलविद्युत कार्यों आदि के लिए भी बाधा खड़ी करता है. वर्ष 1990 से चीन में जलकुम्भी को जल प्रदूषण का पर्याय माना जाता रहा है. 

 भारत में जलकुम्भी को "बंगाल का खौफ", "नीला दैत्य", "घातक प्रजाति" इत्यादि के नाम से जाना जाता है. देश की कईं नदियों के साथ साथ आज गोमती नदी को भी जगह जगह जलकुम्भी ने घेर लिया है. जलकुम्भी से जकड़ी गोमती नदी एक अप्राकृतिक पर्यावरण प्रणाली को दर्शाती है. नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया कि जलकुम्भी पानी में निरंतर स्थिरता या युट्रोफिकेशन के कारण बढती है. लखनऊ में गोमती के किनारों पर अधिक कृषि नहीं की जाती, इसलिए जल के ठहराव के कारण ही गोमती में जलकुम्भी को पनपने का अवसर मिल रहा है. 

एनबीआरआई के अनुसार, "अत्याधिक गर्मी के कारण गोमती का पानी वाष्पित हो जाता है, जिससे नदी सुख जाती है. सरकार द्वारा सिंचाई विभाग को आदेश मिला हुआ है कि प्रत्येक वर्ष अप्रैल और मई में गोमती में शारदा नहर से 100 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए, परन्तु 2017 में बरेली में एक नहर पर रेलवे पुल के निर्माण के कारण अप्रैल में गोमती में छोड़े गये पानी को मिडवे में ही रोक देना पड़ा. जिससे गोमती अधिकांश सुखी रही और जहां जल का प्रवाह बाधित हुआ वहीं जलकुम्भी पैदा हो गयी."

19 जून, 2017लखनऊ, उत्तर प्रदेश जलीय जीवन के अस्तित्व पर मंडराते खतरे के रूप में जलकुम्भी एक प्र

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के एक ताजातरीन सर्वेक्षण की माने तो, पिछले काफी समय से गोमती के अधिकतर हिस्सों में यह जहरीली हरियाली दिखाई दे रही है. जिसके कारण नदी जल केमिस्ट्री को पूरी तरह परिवर्तित करके रख दिया है. रिवरफ्रंट के लिए चल रहे निर्माण कार्य से पक्का पुल से लेकर शहीद पथ तक के गोमती के 12 किमी के दायरे में तकरीबन 6 तालाब जैसी संरचनाएं बन गयी हैं, जिनमें जलशाक तैरती नजर आ रही है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी एंड रिसर्च (आईआईटीआर) के अनुसार, प्रदूषक और जलकुम्भी की उपस्थिति से ऑक्सीजन के स्तर में 30 से 40% की कमी हो सकती है.

आईआईटीआर के निदेशक आलोक धवन ने कहा, "एक स्वच्छ नदी में, घुलनशील ऑक्सीजन का स्तर 12 से 15 भाग प्रति मिलियन (पीपीएम) होना चाहिए, परन्तु गोमती में, रिकॉर्ड किया गया ऑक्सीजन स्तर आम तौर पर 10 पीपीएम से कम पाया गया है. उनके अनुसार ऑक्सीजन का स्तर मौसम, प्रदूषक तत्त्वों एवं स्थान आदि से प्रभावित होता है." 

निशांतगंज के पास गोमती नदी में प्रदूषण और अधिक बढ़ जाता है, जिससे वहां ऑक्सीजन स्तर 8 पीपीएम से भी कम पाया गया. कुड़ियाघाट के बाद से गोमती ने अपना प्राकृतिक स्वरुप खो दिया और यह छोटे छोटे तालाबों में विभक्त हो कर रह गईं, जिससे जलकुम्भी ने नदी जल में अपनी जगह बना ली. हालाँकि जलकुम्भी को हटाने के बहुत से प्रयास किये जा चुके है, परन्तु यह जल्द ही वापस अपनी जगह बना लेती है. 

बीएमएयू के प्रो डॉ वेंकटेश दत्त ने अपनी टीम के साथ गोमती में जलकुम्भी से होने वाले प्रभावों पर गहन शोध किया, जिसके आधार पर निम्नलिखित निष्कर्ष निकला गया:- 

1. जल कुम्भी जलीय पौधों तक सूरज की रौशनी व ऊष्मा को नहीं पहुंचने देती, जिससे प्रकाश संश्लेष्ण की प्रक्रिया बाधित हो जाती है और जलीय पौधे इसके अभाव में समाप्त हो जाते है. गोमती नदी में भी यह बहुतायत देखने को मिल रहा है. 

2. नदी जल में मछलियों के रहने के लिए मानक स्तर के अनुसार 4 मिली ग्राम प्रति लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, जो गोमती के जल में केवल 1.2 मिली ग्राम प्रति लीटर तक रह गया है. इस स्थिति ने मछलियों की संख्या पर अप्रत्याशित रूप से प्रभाव डाला है. वर्ष 2012 में गोमती में मछलियों की तकरीबन 15 प्रजाति थी, जिनमे से केवल 6 ही आज देखने को मिल रहीं हैं. डॉ वेंकटेश के अनुसार नदी जल के लिए बेहद उपयोगी मछलियां पबदा, रोहू, कातला आदि गायब हो चुकी है, जो सचमुच चिंता का विषय है. 

3. असंशोधित सीवेज से नदी का जल बहुत अधिक प्रदूषित हुआ है, जिससे जलकुम्भी का प्रभाव और अधिक घातक हो गया है. प्रदूषित जल में जलकुम्भी अधिक तेजी से फैलती है, और साथ ही जलीय जीवन तथा आस पास की वनस्पतियों का जीवन भी संकट में डाल देती है.

4. कुड़ियाघाट पर बने अस्थायी बाँध के कारण नदी के अपस्ट्रीम पर प्रदूषित तत्त्वों में वृद्धि हुई है, जिससे जलकुम्भी आसानी से नदी में फैल गयी. 

पहले से ही प्रदुषण की मार झेल रही गोमती के सीने पर फैली जलकुम्भी की परत नदी तंत्र के लिए विष का कार्य कर रही है. उपरी तौर पर हरीतिमा और ताजगी का एहसास दिलाती यह विषकर प्रजाति गोमती की शिथिलता में और अधिक बढ़ावा कर रही है. इसे रोकने के लिए अवश्य ही कुछ बेहतर तकनीकी उपायों की पहल करनी होगी. हर्बीसाइड्स तकनीक एवं कुछ जैव इन्सेक्टों का प्रयोग जलकुम्भी की वृद्धि पर रोक लगा सकता है, यदि उचित वैज्ञानिक माध्यम से इन तकनीकों का उपयोग किया जाये. इसके अतिरिक्त करपूरावली नामक पौधे के प्रयोग से भी जलकुम्भी को समाप्त किया जा सकता है, इसलिए इस प्रकार के पौधों के अधिक रोपण की आवश्यकता देश में बनी हुई है. साथ ही व्यक्तिगत स्तर पर भी संयुक्त प्रयासों के माध्यम से जैसे साप्ताहिक नदी स्वच्छता अभियान इत्यादि के द्वारा भी जलकुम्भी को निकाला जा सकता है. इसके साथ साथ हाल ही में पुरा महादेव ग्राम से चलाये जा रहे "निर्मल हिंडन" अभियान की तर्ज पर गोमती से जलकुम्भी को निकाल कर उसे जैविक खाद के रूप में परिवर्तित करके इसके बहुत से लाभ उठाए जा सकते है.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

Gomti(14) Water Hycinth(2) गोमती नदी(28)

More

गोमती नदी अपडेट - गोमती से विलुप्त होती जैव विविधता, मछलियों की घटती प्रजातियां और बढ़ता प्रदूषण

गोमती नदी अपडेट - गोमती से विलुप्त होती जैव विविधता, मछलियों की घटती प्रजातियां और बढ़ता प्रदूषण

भारत की नदियाँ न केवल जीवनदायिनी हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धारा का भी एक अहम हिस्सा रही हैं। इन नदियों के किनारे बसी बस्तियाँ, उनका आस्था...
कुकरैल रिवर फ्रन्ट : कुकरैल नदी को मिलेगा पुनर्जीवन, अतिक्रमण से मुकत होकर अविरल बहेगी गोमती की सहायक

कुकरैल रिवर फ्रन्ट : कुकरैल नदी को मिलेगा पुनर्जीवन, अतिक्रमण से मुकत होकर अविरल बहेगी गोमती की सहायक

लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध संस्कृति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है—कुकरैल रिवर फ्रंट। गोमती नदी की सहायक कुकरैल नदी, जो कभी जीवन...
गोमती नदी अपडेट - गोमती का घटता प्रवाह, बढ़ रहा प्रदूषण और खतरे में जलीय जीवन

गोमती नदी अपडेट - गोमती का घटता प्रवाह, बढ़ रहा प्रदूषण और खतरे में जलीय जीवन

नदियां जो हमें जीवन देती हैं, पानी देती हैं, खेती के लिए भूमि देती हैं, सदियों तक सभ्यताओं को बाँध के रखती है; हमारे देश में उन्हीं की बेक़द्...
गोमती नदी अपडेट - क्रिसमस डे पर गोमती के सेंटा बने स्कूली छात्र, नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान

गोमती नदी अपडेट - क्रिसमस डे पर गोमती के सेंटा बने स्कूली छात्र, नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान

प्रकृति का स्वच्छंद स स्वरूप हम मनुष्यों के लिए प्रफुल्लित जीवन जीने का निश्चल सार है। प्रकृति ने हमें जीने के लिए जल, जंगल, नदियां, पर्वत, ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए जरूरी है कुकरैल नदी का बेहतर प्रबंधन

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए जरूरी है कुकरैल नदी का बेहतर प्रबंधन

लखनऊ की जीवनरेखा मानी जाने वाली गोमती नदी, जो गंगा के अपवाह तंत्र में अहम योगदान भी देती है; आज लखनऊ में बदतर दिशा में है। प्रदूषण, अतिक्रमण...
गोमती नदी अपडेट – विवेकानंद घाट पर आयोजित गोमती सेवा समाज की विचार गोष्ठी, मानसून पूर्व रोपें गए पौधे

गोमती नदी अपडेट – विवेकानंद घाट पर आयोजित गोमती सेवा समाज की विचार गोष्ठी, मानसून पूर्व रोपें गए पौधे

आज जब सारा विश्व कोरोना काल से जूझते हुए मजबूत इम्युनिटी की बात कर रहा है और कोरोना इलाज की बात घूम फिर कर ताजे आहार और आचे हवा पानी पर आ टि...
गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

जब हम एक स्वस्थ नदी तंत्र की बात करते है तो केवल एक नदी नहीं अपितु उससे जुड़ी तमाम उपनदियों, प्राकृतिक ड्रेनेजों आदि पर भी हमारा ध्यान दृष्टि...
गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

लॉकडाउन के इस दौर में गोमती नदी के कायाकल्प की आस जगी है. हाल ही में प्रदेश सरकार ने गोमती उद्गम स्थल पर मनरेगा योजना के तहत 300 मजदूरों को ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही टीम सेव गोमती के युवाओं को हाल ही में गोला के उपजिलाधिकारी अखिलेश...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

प्राचीन नदियों का जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रमुख नदियों को प्...
गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

जौनपुर शहर में गोमती नदी का प्रदूषण स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है. हाल ही में संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी के द्वारा शहर के हनुमान घाट से सैंपल ल...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

सदानीरा रही गोमती हजारों वर्षों से अनेकों संस्कृतियों को सहेज रही है, कईं सभ्यताओं को पनपने में अपनी भूमिका प्रदान कर चुकी है, अनगिनत पौराणि...
गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी संरक्षण अभियान के अंतर्गत माधोटांडा से आरम्भ हुई गोमती यात्रा की श्रृंखला ''मैं हूं तुम्हारी गोमती" में लखीमपुर जिले में स्थित मोह...
गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

नदी सेवा के अनूठे जज्बे और प्रकृति के प्रति आत्मीय भाव के गोमती नदी के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा गोमती सेवा समाज निरंतर प्रवाहमान गोमती के...
गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

दीपावली का त्याहौर महज कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में समाज को अपने घर-परिवार-पड़ोस के साथ साथ नदियों और पर्यावरण के प्रति भी नैतिक जिम्मेदारी की ...
गोमती संरक्षण हेतु अमरीदेवी घाट पर वृक्षारोपण - गोमती संरक्षण को आगे बढ़ेंगे हाथ..तो कैसे नहीं बनेगी बात

गोमती संरक्षण हेतु अमरीदेवी घाट पर वृक्षारोपण - गोमती संरक्षण को आगे बढ़ेंगे हाथ..तो कैसे नहीं बनेगी बात

अविरल गोमती...कहने भर के लिए शब्द हैं, किन्तु इन शब्दों को जीवंत मानकर चलने वालों के लिए एक प्रेरणा हैं. प्रेरणा..स्वच्छन्द, उन्मुक्त, जीवंत...
गोमती नदी अपडेट – सेव गोमती कैंपेन के अंतर्गत टीम गोमती सेवा समाज का अमरीदेवी घाट पर निरीक्षणात्मक भ्रमण

गोमती नदी अपडेट – सेव गोमती कैंपेन के अंतर्गत टीम गोमती सेवा समाज का अमरीदेवी घाट पर निरीक्षणात्मक भ्रमण

मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाने के क्रम में अथक रूप से जुटी गोमती सेवा समाज अपने निरंतर प्रयासों से गोमती को निर्मल बनाने के साथ साथ आम ...
गोमती नदी अपडेट – संरक्षित पर्यावरण की ओर सार्थक पहल, मियांपुर गौशाला में टीम गोमती ने किया पौधारोपण

गोमती नदी अपडेट – संरक्षित पर्यावरण की ओर सार्थक पहल, मियांपुर गौशाला में टीम गोमती ने किया पौधारोपण

हरीतिमा से भरपूर धरती पर ही हम जल और जीवन की कल्पना कर सकते हैं और वर्तमान में यही हरीतिमा पृथ्वी से दूर होती जा रही है. हमारी अतिभोगीवादिता...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की वास्तविक दशा जानने हेतु गोमती सेवा समाज की आठवीं पैदल गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - गोमती की वास्तविक दशा जानने हेतु गोमती सेवा समाज की आठवीं पैदल गोमती यात्रा

अवध क्षेत्र के अदब और तहजीबों से भरे इतिहास को अपनी गोद में समाहित करने वाली गोमती नदी जो अपने सदानीरा स्वाभाव के लिए जानी जाती थी, आज मानवी...
गोमती नदी अपडेट – लखनऊ के नालों से प्रदूषित हो रही है गोमती : यूपीपीसीबी रिपोर्ट से उजागर सच्चाई

गोमती नदी अपडेट – लखनऊ के नालों से प्रदूषित हो रही है गोमती : यूपीपीसीबी रिपोर्ट से उजागर सच्चाई

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जनवरी-दिसम्बर 2018 के अंतराल में लिए गए आंकड़ों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि लखनऊ में गोमती के ...
गोमती नदी अपडेट - मढ़ियाघाट स्थित ऐतिहासिक बाबा पराशर मंदिर पर गोमती सेवा समाज की सप्तम गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - मढ़ियाघाट स्थित ऐतिहासिक बाबा पराशर मंदिर पर गोमती सेवा समाज की सप्तम गोमती यात्रा

प्रकृति को करीब से जानने और गोमती नदी की समस्याओं का बेहतर अवलोकन करने के उद्देश्य से गोमती सेवा समाज विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध...
गोमती नदी अपडेट - गोमती सेवा समाज की प्रथम गोमती साइकिल मैराथन

गोमती नदी अपडेट - गोमती सेवा समाज की प्रथम गोमती साइकिल मैराथन

लोगों को पर्यावरण, नदी व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से निकाली गई 30 किलोमीटर मैराथन यात्रा के अंतर्गत गोमती मित्रों सहित समा...
Gomti Nadi Update - Study on performance evaluation of STPs in Lucknow and Issues of wastewater sustainability

Gomti Nadi Update - Study on performance evaluation of STPs in Lucknow and Issues of wastewater sustainability

Sustainable water and Sanitation : Best management practices - "Potential and Challenges" ...
Gomti nadi update - Restoration of the Gomti Riverfront in Lucknow : Claude Martin’s Legacy

Gomti nadi update - Restoration of the Gomti Riverfront in Lucknow : Claude Martin’s Legacy

The 18th-century French adventurer Claude Martin left an extraordinary architectural legacy in Lucknow, the city of the Nawabs. Many buildi...
गोमती नदी अपडेट - सुना है..यहां गोमती बहा करती थी

गोमती नदी अपडेट - सुना है..यहां गोमती बहा करती थी

क्रिस्टी मुर्रे ने वर्ष 2010 में प्रकाशित अपनी पुस्तक "इंडिया डार्क" में लखनऊ यात्रा संस्करण के अंतर्गत गोमती के किनारे किसी कार्यक्रम के दौ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की अविरलता हेतु हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान

गोमती नदी अपडेट - गोमती की अविरलता हेतु हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान

दिंनाक - 17 अक्तूबर, 2017 जौनपुर, उत्तर प्रदेश जीवनदायिनी गोमती के जीवन को बचाने तथा उसकी अविरलता को जीवित रखने के उद्देश्यार्थ प्रदेश के जि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की दशा बदतर: बगैर शोधन सीवेज किया जा रहा है गोमती के हवाले

गोमती नदी अपडेट - गोमती की दशा बदतर: बगैर शोधन सीवेज किया जा रहा है गोमती के हवाले

4 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती को सीवेज की मुक्त करने की कोशिशें मजाक बनकर रह गई है. जल निगम ने अपने ही दावे को धता बता कर हर रोज सै...
गोमती नदी अपडेट - गोमती घाट पर इफ़्तार - गंगा जमुनी तहज़ीब की अनूठी झांकी

गोमती नदी अपडेट - गोमती घाट पर इफ़्तार - गंगा जमुनी तहज़ीब की अनूठी झांकी

11 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती केवल अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के कारण लखनऊ में ही नहीं अपितु विभिन्न प्रवाह क्षेत्रों सीतापुर, हरदोई, पीली...
गोमती नदी अपडेट - सूख रही गोमती की धारा, कैसे होगा संरक्षण ?

गोमती नदी अपडेट - सूख रही गोमती की धारा, कैसे होगा संरक्षण ?

10 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की तमाम योजनाओं नेनदियों की हालत को केवल खराब ही किया है. वर्तमान में गोमती नदी की...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी: सघन जलकुम्भी से कुपोषित हो रही जलीय जैव विविधता

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी: सघन जलकुम्भी से कुपोषित हो रही जलीय जैव विविधता

19 जून, 2017लखनऊ, उत्तर प्रदेश जलीय जीवन के अस्तित्व पर मंडराते खतरे के रूप में जलकुम्भी एक प्रकार की खरपतवार है, जो जल में उत्पन्न होकर विभ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की सहायक नदियां हो रही उपेक्षा का शिकार

गोमती नदी अपडेट - गोमती की सहायक नदियां हो रही उपेक्षा का शिकार

नदियां एक बेहतर व्यवस्थित प्रणाली के अंतर्गत बहती हैं, इन्हें कुदरत द्वारा एक दुसरे के साथ कुछ इस प्रकार जोड़ा गया है कि मुख्य नदी की जल आपूर...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण - कुकरैल नाले के बेहतर प्रबंधन की भी आवश्यकता

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण - कुकरैल नाले के बेहतर प्रबंधन की भी आवश्यकता

जब हम एक स्वस्थ नदी तंत्र की बात करते है तो केवल एक नदी नहीं अपितु उससे जुड़ी तमाम उपनदियों, प्राकृतिक ड्रेनेजों आदि पर भी हमारा ध्यान दृष्टि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी : भारत की सांस्कृतिक धरोहर

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी : भारत की सांस्कृतिक धरोहर

भारतवर्ष में यदि सरिताओं का सारतत्त्व जानना हो तो भोर होते ही किसी नदी तट का रुख कर लीजिए, जहां साधुजन एवं अन्य महात्मन लोग नदी वंदन के लिए ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती स्वच्छता मिशन - कुड़ियाघाट पर अविरल गोमती के लिए अनूठी पहल

गोमती नदी अपडेट - गोमती स्वच्छता मिशन - कुड़ियाघाट पर अविरल गोमती के लिए अनूठी पहल

14 अगस्त, 2017 लखनऊ, उत्तर प्रदेश स्वच्छ व अविरल गोमती हेतु और जन जन को गोमती संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से अगस्त 2017 से कुड़ियाघाट पर नदी...
गोमती नदी अपडेट- गोमती नदी की कथा बनाम व्यथा

गोमती नदी अपडेट- गोमती नदी की कथा बनाम व्यथा

सदानीरा रही गोमती हजारों वर्षों से अनेकों संस्कृतियों को सहेज रही है, कईं सभ्यताओं को पनपने में अपनी भूमिका प्रदान कर चुकी है, अनगिनत पौराणि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी - भौगोलिक चित्रण

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी - भौगोलिक चित्रण

गोमती भारत की मुख्य नदी गंगा की प्रमुख सहयक नदियों में से एक है, जो माधोटांडा, पीलीभीत के 51 किमी पूर्व से गोमत ताल से उद्गमित होती है. गोमत...
गोमती नदी अपडेट - एक जीवंत नदी की कैसी दुर्दशा ?

गोमती नदी अपडेट - एक जीवंत नदी की कैसी दुर्दशा ?

23 मार्च, 2017लखनऊ, उत्तर प्रदेश नदियों के किनारे किनारे अनगिनत संस्कृतियां पोषित होकर अविस्मरणीय ऐतिहासिकता को प्राप्त करती हैं. जल है तो ज...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी एवं गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ- नवीनीकरण तथा विकास कार्यों की समीक्षा

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी एवं गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ- नवीनीकरण तथा विकास कार्यों की समीक्षा

विश्व के विभिन्न देशों में प्रवास के अनुभव और विगत दस वर्षों से न्यू यॉर्क जैसे घनी आबादी वाले शहर में रहने के बाद, वो भी हडसन नदी के बिलकुल...
गोमती नदी अपडेट - लखनऊ में असंशोधित सीवेज से दम तोड़ रही है गोमती

गोमती नदी अपडेट - लखनऊ में असंशोधित सीवेज से दम तोड़ रही है गोमती

गोमती नदी जिसे कभी अवध क्षेत्र के लिए वरदान माना जाता था, आज लखनऊ में लगातार गिराए जा रहे असंशोधित नालों के कारण दम तोड़ रही है और इसके संरक्...

गोमती को और जानें

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy