Gomti River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

  • By
  • Mandeep Singh
  • November-25-2019
नदी सेवा के अनूठे जज्बे और प्रकृति के प्रति आत्मीय भाव के गोमती नदी के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा गोमती सेवा समाज निरंतर प्रवाहमान गोमती के लिए कार्य कर रहा है. इसके सदस्य यानि गोमती मित्र विभिन्न घाटों पर गोमती को पुरातन स्वरुप देने के लिए स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता, वृक्षारोपण इत्यादि में संलग्न हैं. प्रयासों की इसी श्रृंखला में हाल ही में एक विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें गोमती के संरक्षण के लिए चर्चा की गयी.

मोहम्मदी खीरी में प्रवाहित गोमती के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित गोमती सेवा समाज ने यहां के प्रमुख तट इमलिया घाट पर भ्रमण करते हुए घाट की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और साथ ही सभी गोमती मित्रों ने विचार संगोष्ठी का आयोजन भी किया. गोष्ठी में गोमती सेवा अभियान के संरक्षक नेचर फोटोग्राफर श्री सतपाल सिंह, सचिव मनदीप सिंह, अध्यापक योगेश वर्मा, अनूप बाजपेयी, ओमप्रकाश मौर्या, बक्शीश सिंह, योगेश वर्मा, रजत दीक्षित, मयंक गुप्ता, प्रियांशु त्रिपाठी, आयुष मौर्या के साथ साथ छात्रों प्रणव राव, जयदेव मंडल, उमेश मंडल, सतिंदर, समरवीर सिंह, गुरमन सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण निवासी भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर सुखसबा ग्राम के अध्यापक व लेखक हरेंद्र वर्मा भी गोमती मित्र बने. इस अवसर पर सभी सदस्यों ने आदिगंगा के पुनरुद्धार के लिए विचार विमर्श किया.

श्रृद्धा का केंद्र रहा है मियांपुर का इमलिया घाट


उत्तर प्रदेश के मोहम्मदी खीरी जिले की मियांपुर कॉलोनी से कुछ ही फासले पर स्थित गोमती तट पर बना इमलिया घाट आस पास के निवासियों के लिए श्रृद्धा का केंद्र रहा है, यहां विगत 40-45 वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता रहा है. दरअसल पहले यहां काफी बड़े इलाके में जंगल फैला हुआ था और तब गोमती भी अविरल यहां प्रवाहित हुआ करती थी. चालीस वर्ष पूर्व यहां पलिया ग्राम निवासी शिवकुमार दीक्षित ने गोमती तट पर शिवलिंग की स्थापना करवाते हुए मंदिर का निर्माण कराया था. तभी से यहां हर कार्तिक पूर्णिमा और गंगा दशहरा पर विशाल मेले का आयोजन होता आ रहा है. यहां आज भी श्रृद्धालु आदिगंगा गोमती में स्नान और पूजन के लिए आते हैं. ऐसे में गोमती को संरक्षित रखना सम्पूर्ण समाज की जिम्मेदारी बनती है.

गोमती समाज से सचिव एवं अध्यापक मनदीप सिंह ने बताया कि वर्तमान में इमलिया घाट की स्थिति चिंताजनक है, नवम्बर माह में जलस्तर का इतना गिर जाना भावी संकट की ओर इशारा कर रहा है. साथ ही इस बार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले में जुटे श्रृद्धालुओं ने घाट पर काफी कूड़ा-कचरा फैलाया है. जाने-अनजाने ही सही पर हमारी नदियों को दूषित करने में सभी की भागीदारी है, जिसे हमें समझाना होगा.

विचारगोष्ठी में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वन की हुयी चर्चा


गोमती सेवा समाज के तत्वावधान में आयोजित हुयी इस विचारगोष्ठी में लम्बे समय के बाद विख्यात नेचर फोटोग्राफर सतपाल सिंह का सम्मान किया गया, जिससे समस्त सदस्यों के बीच नए जोश का संचार हुआ. इस विचारसभा में गोमती के प्रति आम जनमानस की भागीदारी, टीम की सहभागीदारी, सदस्यों के प्रयासों, जनता के बीच योजनाओं का बेहतर संचालन और साथ ही वर्तमान शिक्षा व्यवस्था का पर्यावरण में योगदान के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी.

समयदान है अनमोल


गोमती सेवा समाज टीम के संरक्षक और प्रसिद्द वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर सतपाल सिंह ने विचार गोष्ठी में उपस्थित सभी सहयोगियों के समक्ष अपने विचार रखते हुए कहा कि सभी सक्रिय साथियों के समयदान का बहुत बड़ा महत्त्व है, हमें आगामी योजनाओं को बेहद सहज और उत्तम तरीके से संचालित करना है तभी हम मां गोमती को स्वच्छ करने के प्रयासों में सफल हो सकते हैं. टीम में हाल ही में जुडें सदस्य कवि हरेन्द्र वर्मा ने स्वयं को गोमती अभियान से जुड़ने के लिए सौभाग्यशाली बताया और कहा कि गोमती की सेवा में समय समय पर श्रमदान और विचारों के संप्रेषण में वह तत्परता से कार्य करेंगे.

मां गोमती की पुकार के जरिये साझा किया गोमती का मर्म


दल के वरिष्ठ सदस्य अनूप बाजपई ने उनके द्वारा मां गोमती पर रची कविता "माँ गोमती की पुकार" को साझा करते हुए मां गोमती की पीड़ा को सभी के सामने रखा, जिसमें जगह जगह दम तोड़ रही गोमती और प्रदूषण के बोझ तले दबी गोमती का मर्म साझा किया. इसके अतिरिक्त अभियान में लम्बे समय से जुड़े अध्यापक योगेश वर्मा ने बताया कि इस पुनीत कार्य में अब नदी के दोनों ओर बसे गांवों में जाकर विचारगोष्ठियों के माध्यम से जनजागरूकता का दायरा बढाया जायेगा.

गौरतलब है आदिगंगा गोमती जो उत्तर प्रदेश से गोमती की प्रमुख सहायक है, आज प्रदूषण का दंश खेल रही है. गोमती में गिर रहे लगभग 36 नालों ने इसे नाला बना दिया है, साथ ही रिवरफ्रंट के नाम पर लखनऊ में गोमती की प्राकृतिक धारा को ही अवरुद्ध कर इसे बांध दिया गया है. अपने घाटों पर प्रशासनिक लापरवाही और जन जागरूकता का अभाव झेल रही गोमती की पीड़ा को जन जन तक पहुँचाने के प्रयास में ही गोमती समाज सेवा टीम जुटी है.



-नदी सेवा के अनूठे जज्बे और प्रकृति के प्रति आत्मीय भाव के गोमती नदी के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा
-नदी सेवा के अनूठे जज्बे और प्रकृति के प्रति आत्मीय भाव के गोमती नदी के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

कमेंट्स

  • मयंक राठौर
  • May 15, 2020, 10:03 a.m.

गोमती नदी संरक्षण के लिए किए जा सभी कार्य सृह्निह है ।

More

गोमती नदी अपडेट - गोमती से विलुप्त होती जैव विविधता, मछलियों की घटती प्रजातियां और बढ़ता प्रदूषण

गोमती नदी अपडेट - गोमती से विलुप्त होती जैव विविधता, मछलियों की घटती प्रजातियां और बढ़ता प्रदूषण

भारत की नदियाँ न केवल जीवनदायिनी हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धारा का भी एक अहम हिस्सा रही हैं। इन नदियों के किनारे बसी बस्तियाँ, उनका आस्था...
कुकरैल रिवर फ्रन्ट : कुकरैल नदी को मिलेगा पुनर्जीवन, अतिक्रमण से मुकत होकर अविरल बहेगी गोमती की सहायक

कुकरैल रिवर फ्रन्ट : कुकरैल नदी को मिलेगा पुनर्जीवन, अतिक्रमण से मुकत होकर अविरल बहेगी गोमती की सहायक

लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध संस्कृति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है—कुकरैल रिवर फ्रंट। गोमती नदी की सहायक कुकरैल नदी, जो कभी जीवन...
गोमती नदी अपडेट - गोमती का घटता प्रवाह, बढ़ रहा प्रदूषण और खतरे में जलीय जीवन

गोमती नदी अपडेट - गोमती का घटता प्रवाह, बढ़ रहा प्रदूषण और खतरे में जलीय जीवन

नदियां जो हमें जीवन देती हैं, पानी देती हैं, खेती के लिए भूमि देती हैं, सदियों तक सभ्यताओं को बाँध के रखती है; हमारे देश में उन्हीं की बेक़द्...
गोमती नदी अपडेट - क्रिसमस डे पर गोमती के सेंटा बने स्कूली छात्र, नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान

गोमती नदी अपडेट - क्रिसमस डे पर गोमती के सेंटा बने स्कूली छात्र, नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान

प्रकृति का स्वच्छंद स स्वरूप हम मनुष्यों के लिए प्रफुल्लित जीवन जीने का निश्चल सार है। प्रकृति ने हमें जीने के लिए जल, जंगल, नदियां, पर्वत, ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए जरूरी है कुकरैल नदी का बेहतर प्रबंधन

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए जरूरी है कुकरैल नदी का बेहतर प्रबंधन

लखनऊ की जीवनरेखा मानी जाने वाली गोमती नदी, जो गंगा के अपवाह तंत्र में अहम योगदान भी देती है; आज लखनऊ में बदतर दिशा में है। प्रदूषण, अतिक्रमण...
गोमती नदी अपडेट – विवेकानंद घाट पर आयोजित गोमती सेवा समाज की विचार गोष्ठी, मानसून पूर्व रोपें गए पौधे

गोमती नदी अपडेट – विवेकानंद घाट पर आयोजित गोमती सेवा समाज की विचार गोष्ठी, मानसून पूर्व रोपें गए पौधे

आज जब सारा विश्व कोरोना काल से जूझते हुए मजबूत इम्युनिटी की बात कर रहा है और कोरोना इलाज की बात घूम फिर कर ताजे आहार और आचे हवा पानी पर आ टि...
गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

जब हम एक स्वस्थ नदी तंत्र की बात करते है तो केवल एक नदी नहीं अपितु उससे जुड़ी तमाम उपनदियों, प्राकृतिक ड्रेनेजों आदि पर भी हमारा ध्यान दृष्टि...
गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

लॉकडाउन के इस दौर में गोमती नदी के कायाकल्प की आस जगी है. हाल ही में प्रदेश सरकार ने गोमती उद्गम स्थल पर मनरेगा योजना के तहत 300 मजदूरों को ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही टीम सेव गोमती के युवाओं को हाल ही में गोला के उपजिलाधिकारी अखिलेश...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

प्राचीन नदियों का जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रमुख नदियों को प्...
गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

जौनपुर शहर में गोमती नदी का प्रदूषण स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है. हाल ही में संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी के द्वारा शहर के हनुमान घाट से सैंपल ल...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

सदानीरा रही गोमती हजारों वर्षों से अनेकों संस्कृतियों को सहेज रही है, कईं सभ्यताओं को पनपने में अपनी भूमिका प्रदान कर चुकी है, अनगिनत पौराणि...
गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी संरक्षण अभियान के अंतर्गत माधोटांडा से आरम्भ हुई गोमती यात्रा की श्रृंखला ''मैं हूं तुम्हारी गोमती" में लखीमपुर जिले में स्थित मोह...
गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

नदी सेवा के अनूठे जज्बे और प्रकृति के प्रति आत्मीय भाव के गोमती नदी के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा गोमती सेवा समाज निरंतर प्रवाहमान गोमती के...
गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

दीपावली का त्याहौर महज कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में समाज को अपने घर-परिवार-पड़ोस के साथ साथ नदियों और पर्यावरण के प्रति भी नैतिक जिम्मेदारी की ...
गोमती संरक्षण हेतु अमरीदेवी घाट पर वृक्षारोपण - गोमती संरक्षण को आगे बढ़ेंगे हाथ..तो कैसे नहीं बनेगी बात

गोमती संरक्षण हेतु अमरीदेवी घाट पर वृक्षारोपण - गोमती संरक्षण को आगे बढ़ेंगे हाथ..तो कैसे नहीं बनेगी बात

अविरल गोमती...कहने भर के लिए शब्द हैं, किन्तु इन शब्दों को जीवंत मानकर चलने वालों के लिए एक प्रेरणा हैं. प्रेरणा..स्वच्छन्द, उन्मुक्त, जीवंत...
गोमती नदी अपडेट – सेव गोमती कैंपेन के अंतर्गत टीम गोमती सेवा समाज का अमरीदेवी घाट पर निरीक्षणात्मक भ्रमण

गोमती नदी अपडेट – सेव गोमती कैंपेन के अंतर्गत टीम गोमती सेवा समाज का अमरीदेवी घाट पर निरीक्षणात्मक भ्रमण

मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाने के क्रम में अथक रूप से जुटी गोमती सेवा समाज अपने निरंतर प्रयासों से गोमती को निर्मल बनाने के साथ साथ आम ...
गोमती नदी अपडेट – संरक्षित पर्यावरण की ओर सार्थक पहल, मियांपुर गौशाला में टीम गोमती ने किया पौधारोपण

गोमती नदी अपडेट – संरक्षित पर्यावरण की ओर सार्थक पहल, मियांपुर गौशाला में टीम गोमती ने किया पौधारोपण

हरीतिमा से भरपूर धरती पर ही हम जल और जीवन की कल्पना कर सकते हैं और वर्तमान में यही हरीतिमा पृथ्वी से दूर होती जा रही है. हमारी अतिभोगीवादिता...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की वास्तविक दशा जानने हेतु गोमती सेवा समाज की आठवीं पैदल गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - गोमती की वास्तविक दशा जानने हेतु गोमती सेवा समाज की आठवीं पैदल गोमती यात्रा

अवध क्षेत्र के अदब और तहजीबों से भरे इतिहास को अपनी गोद में समाहित करने वाली गोमती नदी जो अपने सदानीरा स्वाभाव के लिए जानी जाती थी, आज मानवी...
गोमती नदी अपडेट – लखनऊ के नालों से प्रदूषित हो रही है गोमती : यूपीपीसीबी रिपोर्ट से उजागर सच्चाई

गोमती नदी अपडेट – लखनऊ के नालों से प्रदूषित हो रही है गोमती : यूपीपीसीबी रिपोर्ट से उजागर सच्चाई

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जनवरी-दिसम्बर 2018 के अंतराल में लिए गए आंकड़ों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि लखनऊ में गोमती के ...
गोमती नदी अपडेट - मढ़ियाघाट स्थित ऐतिहासिक बाबा पराशर मंदिर पर गोमती सेवा समाज की सप्तम गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - मढ़ियाघाट स्थित ऐतिहासिक बाबा पराशर मंदिर पर गोमती सेवा समाज की सप्तम गोमती यात्रा

प्रकृति को करीब से जानने और गोमती नदी की समस्याओं का बेहतर अवलोकन करने के उद्देश्य से गोमती सेवा समाज विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध...
गोमती नदी अपडेट - गोमती सेवा समाज की प्रथम गोमती साइकिल मैराथन

गोमती नदी अपडेट - गोमती सेवा समाज की प्रथम गोमती साइकिल मैराथन

लोगों को पर्यावरण, नदी व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से निकाली गई 30 किलोमीटर मैराथन यात्रा के अंतर्गत गोमती मित्रों सहित समा...
Gomti Nadi Update - Study on performance evaluation of STPs in Lucknow and Issues of wastewater sustainability

Gomti Nadi Update - Study on performance evaluation of STPs in Lucknow and Issues of wastewater sustainability

Sustainable water and Sanitation : Best management practices - "Potential and Challenges" ...
Gomti nadi update - Restoration of the Gomti Riverfront in Lucknow : Claude Martin’s Legacy

Gomti nadi update - Restoration of the Gomti Riverfront in Lucknow : Claude Martin’s Legacy

The 18th-century French adventurer Claude Martin left an extraordinary architectural legacy in Lucknow, the city of the Nawabs. Many buildi...
गोमती नदी अपडेट - सुना है..यहां गोमती बहा करती थी

गोमती नदी अपडेट - सुना है..यहां गोमती बहा करती थी

क्रिस्टी मुर्रे ने वर्ष 2010 में प्रकाशित अपनी पुस्तक "इंडिया डार्क" में लखनऊ यात्रा संस्करण के अंतर्गत गोमती के किनारे किसी कार्यक्रम के दौ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की अविरलता हेतु हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान

गोमती नदी अपडेट - गोमती की अविरलता हेतु हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान

दिंनाक - 17 अक्तूबर, 2017 जौनपुर, उत्तर प्रदेश जीवनदायिनी गोमती के जीवन को बचाने तथा उसकी अविरलता को जीवित रखने के उद्देश्यार्थ प्रदेश के जि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की दशा बदतर: बगैर शोधन सीवेज किया जा रहा है गोमती के हवाले

गोमती नदी अपडेट - गोमती की दशा बदतर: बगैर शोधन सीवेज किया जा रहा है गोमती के हवाले

4 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती को सीवेज की मुक्त करने की कोशिशें मजाक बनकर रह गई है. जल निगम ने अपने ही दावे को धता बता कर हर रोज सै...
गोमती नदी अपडेट - गोमती घाट पर इफ़्तार - गंगा जमुनी तहज़ीब की अनूठी झांकी

गोमती नदी अपडेट - गोमती घाट पर इफ़्तार - गंगा जमुनी तहज़ीब की अनूठी झांकी

11 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती केवल अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के कारण लखनऊ में ही नहीं अपितु विभिन्न प्रवाह क्षेत्रों सीतापुर, हरदोई, पीली...
गोमती नदी अपडेट - सूख रही गोमती की धारा, कैसे होगा संरक्षण ?

गोमती नदी अपडेट - सूख रही गोमती की धारा, कैसे होगा संरक्षण ?

10 जून, 2018लखनऊ, उत्तर प्रदेश गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की तमाम योजनाओं नेनदियों की हालत को केवल खराब ही किया है. वर्तमान में गोमती नदी की...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी: सघन जलकुम्भी से कुपोषित हो रही जलीय जैव विविधता

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी: सघन जलकुम्भी से कुपोषित हो रही जलीय जैव विविधता

19 जून, 2017लखनऊ, उत्तर प्रदेश जलीय जीवन के अस्तित्व पर मंडराते खतरे के रूप में जलकुम्भी एक प्रकार की खरपतवार है, जो जल में उत्पन्न होकर विभ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की सहायक नदियां हो रही उपेक्षा का शिकार

गोमती नदी अपडेट - गोमती की सहायक नदियां हो रही उपेक्षा का शिकार

नदियां एक बेहतर व्यवस्थित प्रणाली के अंतर्गत बहती हैं, इन्हें कुदरत द्वारा एक दुसरे के साथ कुछ इस प्रकार जोड़ा गया है कि मुख्य नदी की जल आपूर...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण - कुकरैल नाले के बेहतर प्रबंधन की भी आवश्यकता

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण - कुकरैल नाले के बेहतर प्रबंधन की भी आवश्यकता

जब हम एक स्वस्थ नदी तंत्र की बात करते है तो केवल एक नदी नहीं अपितु उससे जुड़ी तमाम उपनदियों, प्राकृतिक ड्रेनेजों आदि पर भी हमारा ध्यान दृष्टि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी : भारत की सांस्कृतिक धरोहर

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी : भारत की सांस्कृतिक धरोहर

भारतवर्ष में यदि सरिताओं का सारतत्त्व जानना हो तो भोर होते ही किसी नदी तट का रुख कर लीजिए, जहां साधुजन एवं अन्य महात्मन लोग नदी वंदन के लिए ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती स्वच्छता मिशन - कुड़ियाघाट पर अविरल गोमती के लिए अनूठी पहल

गोमती नदी अपडेट - गोमती स्वच्छता मिशन - कुड़ियाघाट पर अविरल गोमती के लिए अनूठी पहल

14 अगस्त, 2017 लखनऊ, उत्तर प्रदेश स्वच्छ व अविरल गोमती हेतु और जन जन को गोमती संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से अगस्त 2017 से कुड़ियाघाट पर नदी...
गोमती नदी अपडेट- गोमती नदी की कथा बनाम व्यथा

गोमती नदी अपडेट- गोमती नदी की कथा बनाम व्यथा

सदानीरा रही गोमती हजारों वर्षों से अनेकों संस्कृतियों को सहेज रही है, कईं सभ्यताओं को पनपने में अपनी भूमिका प्रदान कर चुकी है, अनगिनत पौराणि...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी - भौगोलिक चित्रण

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी - भौगोलिक चित्रण

गोमती भारत की मुख्य नदी गंगा की प्रमुख सहयक नदियों में से एक है, जो माधोटांडा, पीलीभीत के 51 किमी पूर्व से गोमत ताल से उद्गमित होती है. गोमत...
गोमती नदी अपडेट - एक जीवंत नदी की कैसी दुर्दशा ?

गोमती नदी अपडेट - एक जीवंत नदी की कैसी दुर्दशा ?

23 मार्च, 2017लखनऊ, उत्तर प्रदेश नदियों के किनारे किनारे अनगिनत संस्कृतियां पोषित होकर अविस्मरणीय ऐतिहासिकता को प्राप्त करती हैं. जल है तो ज...
गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी एवं गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ- नवीनीकरण तथा विकास कार्यों की समीक्षा

गोमती नदी अपडेट - गोमती नदी एवं गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ- नवीनीकरण तथा विकास कार्यों की समीक्षा

विश्व के विभिन्न देशों में प्रवास के अनुभव और विगत दस वर्षों से न्यू यॉर्क जैसे घनी आबादी वाले शहर में रहने के बाद, वो भी हडसन नदी के बिलकुल...
गोमती नदी अपडेट - लखनऊ में असंशोधित सीवेज से दम तोड़ रही है गोमती

गोमती नदी अपडेट - लखनऊ में असंशोधित सीवेज से दम तोड़ रही है गोमती

गोमती नदी जिसे कभी अवध क्षेत्र के लिए वरदान माना जाता था, आज लखनऊ में लगातार गिराए जा रहे असंशोधित नालों के कारण दम तोड़ रही है और इसके संरक्...

गोमती को और जानें

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy