Gomti River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • Gallery
  • संपर्क

गोमती नदी अपडेट - सूख रही गोमती की धारा, कैसे होगा संरक्षण ?

  • By
  • Venkatesh Dutta
  • September-01-2018

10 जून, 2018

लखनऊ, उत्तर प्रदेश 

गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की तमाम योजनाओं नेनदियों की हालत को केवल खराब ही किया है. वर्तमान में गोमती नदी की धारा टूट रही है और उसके संरक्षण की आस ख़त्म है। इस निर्माण कार्य ने गोमती को उसके प्राकृतिक जल स्त्रोतों से अलग कर दिया है। अब इसे देख के डर ये लगता है कि क्या गोमती फिर कभी पहले जैसे हो पाएगी ? कुछ वक़्त पहले सिचाई विभाग ने ड्रेजिंग के बहाने नदी को पुनः जीवित करने का दावा किया था, पर अब नदी की हालत को देखकर कहीं से भी नहीं लगता कि किसी प्रकार की कोई योजना काम कर पायी है।

हाल ही में गोमती की स्थिति पर ध्यान दे तो नदी सूखने की कगार पर है, लखनऊ में गोमती जलापूर्ति नहीं कर पा रही है और जल संस्थान जलस्तर के बढ़ने के लिए मानसून की प्रतीक्षा में हैं. क्या यह मनन योग्य नही है कि यदि सरकार ढेरों परियोजनाएं लाकर नदी को कंक्रीट का महल बनाने पर उतारू होकर स्वयं को अत्याधुनिक दिखने का प्रयास करती है, तो दूसरी और मरते नदी तंत्र के लिए केवल मानसून की राह क्यों तकती दिखाई पड़ती है? करोड़ों खर्च करके, बड़ी बड़ी बातें करके भी यदि आप नदी को जीवनदान नहीं दे पाते, तो क्या इन परियोजनाओं पर लगाम नहीं लगनी चाहिए?  

गोमती जो की लखनऊ मे 19 किमी का सफर तय करती है, सबसे ज्यादा यही प्रदूषित होती है। सरकारों ने 1400 करोड़ खर्च डाले पर गोमती को प्रदूषण से निजात न मिल पायी। लखनऊ में लगाया गया एशिया का सबसे बड़ा भरवारा एस टी पी भी गोमती की सफाई मे कुछ ख़ास अंतर नहीं ला पाया। इसके उलट वो 2 वर्षों  मे ही खराब हो गया। जिसके लिए सरकार ने 18 करोड़ भी पारित कर दिए है।  

जो ध्यान पहले नदी से प्रदूषण को अलग करना था वो गोमती रिवर फ्रंट को जामा पहनाने मे लग गया। गोमती रिवर फ्रंट के लिए बहुत सी जगहों पर ड्रेजिंग की गयी, जिसमें करोड़ो खर्च हुए है। इसके साथ नदी को कई जगह से पानी रोक के बाँध भी दिया गया है, जिसके चलते नदी पतली हो गयी। धारा टूट गयी है और नदी मरण के कगार पर है। गोमती के दोनों ओर बनाई जा रही दीवार ने रही सही कसर पूरी कर दी है। भारी-भारी मशीनें नदी के पेट में सीमेंट का घोल डालकर उसका जमीनी जल स्त्रोतों से रिश्ता खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी हैं।

गोमती की सफाई में समस्या : 

गोमती को साफ़ करने की मुहिम को रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज से निजात दिलाने और सीवरेज पे सोध करने मे रुकावटें आ रही है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने हेतु ज़मीन नहीं मिल रही है। बहुत वक़्त तक लंबित रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जब तक चालु होते है तब तक उनके क्षमता बढ़ने का समय आ जाता है और बढ़ते वक़्त के साथ नयी तकनीक आ जाती है तथा लागत बढ़ जाती है। सीवर लाइन बिछाने में समस्याएं आ रही है। अलग अलग विभागों की भूमियों पर सीवर लाइन डालने की अनुमति नहीं मिल पाती है। कुछ योजनाएं केंद्र मे अटैक जाती हैं। योजनाएं  अक्सर दो सरकारों के बीच अटक के रह जाती है। एक सरकार का कार्यकाल ख़त्म होने पर दूसरी सरकार के आने पर वो अपनी योजनाएं लाती है और पहले से अनुमानित योजनाओं को रोक देती है। नीतियों मे बदलाव भी गोमती की सफाई मे रुकावट का एक कारण है। नीतियों को जब प्रस्तावित किया जाता है और जब तक वो कार्य मे लायी जाती है ,उनमे बहुत बदलाव हो जाते है। 

देश मे नदियों का हाल बेहाल :

दुखद पहलु यह है कि नदियां जो हमें जीवन देती है, पानी देती है, खेती के लिए भूमि देती है, सदियों तक सभ्यतायों को बाँध कर रखती है, हमारे देश मे उन्हीं की दुर्दशा है। जीवनदायिनी और सबसे ज्यादा पूजे जाने वाली नदियाँ गंगा और यमुना भी आज भारत वर्ष की सबसे ज्यादा प्रदूषित नदियाँ है। यही हाल भारत में बाकी 275 नदियों का है, चिंताजनक बात यह है कि इन नदियों की हालात सुधरने के बजाय बदतर होती जा रही है। सरकार और लोगो की तमाम कोशिशों के बावजूद भी इनकी स्थिति मे कोई सुधार नही आ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देश की 445 मे से 275 नदियाँ प्रदूषित है। अहम तथ्य यह है कि प्रदूषित नदियों की संख्या पिछले 5 वर्षों मे दोगुनी हुई है। देश की नदियों मे सीवेरज बहता है और असंसोधित वेस्ट वाटर को भी इसी मे छोड़ा जाता है। लखनऊ मे 36 नालों का पानी गोमती को गन्दा करता है। इसके अलावा औद्योगिक कचरा भी नदी के पानी मे मिलके उससे गन्दा करता है। कानूनों का भी सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है। नदियों के बाढ़कृत मैदानों पर गैरकानूनी निर्माण करवाये जा रहे है।

तो कैसे हो नदियों का संरक्षण :

जिस प्रकार एनजीटी द्वारा गंगा किनारे वृहद वृक्षारोपण की मुहिम उत्तर प्रदेश गंगा हरीतिमा योजना चलाई जा रही है, और तटीय क्षेत्रों में जन सहभागिता व सरकारी विभागों के माध्यम से सघन वृक्षारोपण, मृदा एवं जल संरक्षण, प्रदूषण की रोकथाम आदि को सक्रिय किया जा रहा है उसी प्रकार गोमती के लिए भी इस प्रकार के अभियान अमृत साबित हो सकते हैं. नदी किनारे जलग्रहण क्षेत्रों में पलाश, महुआ, शीशम आदि वृक्षों के माध्यम से प्रदूषण को नियंत्रित होने व भूजल रिचार्ज होने में सहायता मिल सकती है. इसके अतिरिक्त सरकार को रिवरफ्रंट के नाम पर बड़ी बड़ी परियोजनाओं में करोड़ो रूपये अंधाधुंध खर्च करने के स्थान पर उनके कुदरती स्वरुप को बरकरार रखने पर अधिक ध्यान देना चाहिए. 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

गोमती नदी(28) DRYING IN LUCKNOW(1)

More

गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

गोमती नदी - कुकरैल नाले को सहायक नदी बनाने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार

जब हम एक स्वस्थ नदी तंत्र की बात करते है तो केवल एक नदी नहीं अपितु उससे जुड़ी तमाम उपनदियों, प्राकृतिक ड्रेनेजों आदि पर भी हमारा ध्यान दृष्टि...
गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

गोमती नदी अपडेट - मनरेगा के तहत गोमती उद्गम स्थल को संवारने के प्रयास हुए आरंभ

लॉकडाउन के इस दौर में गोमती नदी के कायाकल्प की आस जगी है. हाल ही में प्रदेश सरकार ने गोमती उद्गम स्थल पर मनरेगा योजना के तहत 300 मजदूरों को ...
गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी अपडेट - गोमती संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

गोमती नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही टीम सेव गोमती के युवाओं को हाल ही में गोला के उपजिलाधिकारी अखिलेश...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

गोमती नदी अपडेट - गोमती की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, आरंभ हुआ नदी सीमांकन कार्य

प्राचीन नदियों का जीर्णोद्धार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रमुख नदियों को प्...
गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

गोमती नदी - संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी की रिपोर्ट, जौनपुर में गोमती का प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर

जौनपुर शहर में गोमती नदी का प्रदूषण स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है. हाल ही में संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी के द्वारा शहर के हनुमान घाट से सैंपल ल...
गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

गोमती नदी अपडेट - गोमती की सांस्कृतिक डॉक्यूमेंटेशन के लिए गोमती सेवा समाज ने की एक और गोमती यात्रा

सदानीरा रही गोमती हजारों वर्षों से अनेकों संस्कृतियों को सहेज रही है, कईं सभ्यताओं को पनपने में अपनी भूमिका प्रदान कर चुकी है, अनगिनत पौराणि...
गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी अपडेट - निर्मल गोमती..अविरल गोमती हेतु पुरैना घाट में आयोजित विचारगोष्ठी

गोमती नदी संरक्षण अभियान के अंतर्गत माधोटांडा से आरम्भ हुई गोमती यात्रा की श्रृंखला ''मैं हूं तुम्हारी गोमती" में लखीमपुर जिले में स्थित मोह...
गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

गोमती नदी अपडेट - संरक्षित गोमती..संवर्धित गोमती हेतु मोहम्मदी खीरी के इमलिया घाट पर विचारगोष्ठी का आयोजन

नदी सेवा के अनूठे जज्बे और प्रकृति के प्रति आत्मीय भाव के गोमती नदी के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा गोमती सेवा समाज निरंतर प्रवाहमान गोमती के...
गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

गोमती नदी अपडेट – आदि गंगा गोमती की आरती और पौधारोपण के जरिये दिया गया नदी संरक्षण का संदेश

दीपावली का त्याहौर महज कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में समाज को अपने घर-परिवार-पड़ोस के साथ साथ नदियों और पर्यावरण के प्रति भी नैतिक जिम्मेदारी की ...

गोमती को और जानें

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy